Sultanpur में दो मालगाड़ियों की हुई आमने-सामने की टक्कर, पटरी से उतरे कई डिब्बे

Collision between two goods trains in Sultanpur: सुल्तानपुर जंक्शन के पास गुरुवार सुबह दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। चारों मालगाड़ियों के ड्राइवर हैं।

Sultanpur News

Sultanpur News: खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है। यहां सुल्तानपुर जंक्शन के पास दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायल हुए लोग मालगाड़ियों के ड्राइवर हैं। तो वहीं, दोनों मालगाड़ियों की टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे की वजह से लखनऊ-वाराणसी रूट बाधित हो गया है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल रेलवे के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।

रेलवे के अधिकारी हादसे की कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। लेकिन इस पूरे मामले में रेलवे की बड़ी लापरवाही की बात भी सामने आ रही है। यह हादसा सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी केबिन के पास हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास आज भोर में करीब साढ़े पांच बजे लखनऊ और वाराणसी की ओर से आ रही दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद दोनों मालगाड़ियों के इंजन तो क्षतिग्रस्त हो ही गए हैं। तो वहीं, एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए है।

बता दें कि यह हादसा दोनों मालगाड़ियों के एक ही ट्रैक पर आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जानमाल का कोई नुक्सान नहीं हुआ। हालांकि, इस हादसे में चार लोग घायल हुआ हैं, चारों ही मालगाड़ियों के ड्राइवर है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एससी कौशल ने बताया कि 2 लोगों की चोटें थोड़ी गंभीर लग रही थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है। वहीं, इस हादसे की जानकारी लगते ही रेलवे महकमे में हड़कम्प मचा गया।

फिलहाल रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और ट्रैक को क्लियर कराने का काम जारी है। वहीं, रेलवे के अधिकारी दोनों मालगाड़ियों के ड्राइवर से हादसे के बारे में पूछताछ के साथ-साथ पटरियों का भी निरक्षण कर रहे हैं। हादसा ड्राइवर की चूक की वजह से हुआ या इसके कुछ दूसरे कारण थे, इसकी जांच की जाएगी। हालांकि, इस हादसे में दोनों ट्रेनों को कितना नुकसान हुआ है। इसका भी आकलन किया जा रहा है।

Recommended Video

    सुलतानपुर: सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर भर्ती कैंप में बड़ी संख्या में शामिल हुए बेरोजगार युवा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे के अधिकारियों ने मालगाड़ी के ड्राइवर और नजदीकी स्टेशन मास्टर से भी इस हादसे के बारे में पूछताछ की है। रेलवे के अधिकारी ट्रेन की भी तकनीकी जांच में लगे हुए हैं। वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं ये हादसा तकनीकि कमियों की वजह से तो नहीं हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+