सुल्तानपुर में लोगों ने मेनका गांधी को घेरा, वापस जाने और मुर्दाबाद के लगाए नारे

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में भाजपा सांसद मेनका गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। जिस क्षेत्र में मेनका गांधी जिंदाबाद के नारे लगे उसी मंच पर कुछ समय बीतने के बाद मेनका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगे। लोगों ने मेनका की गाड़ी को घेर लिया और फिर कहा कि आप यहां से भाग जाएं।

maneka gandhi two days visit in sultanpur

हाल्ट स्टेशन को स्टेशन का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे थे ग्रामीण

दरअसल चांदा क्षेत्र के स्थानीय लोग चांदा में सांसद द्वारा मांग न सुने जाने पर आक्रोशित हुए थे। लोग चांदा में हाल्ट रेलवे स्टेशन को स्टेशन का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे थे, जिसे सांसद ने अनसुना कर दिया। सांसद के इस रवैये से वहां मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई। लोगों ने सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए, उनकी गाड़ी का घेराव किया। लोगों ने पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया गया तो सांसद को दिया था, जिसमें हाइवे को गड्ढा मुक्त कराना, आवारा पशुओं की स्थायी रोकथाम, चांदा कस्बे में सार्वजिनक शुलभ शौचलय का निर्माण, लेकिन सांसद इस पर उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया।

मेनका गांधी ने माना देश में नौकरियों की है कमी

कादीपुर के राम चरित्र मिश्र पीजी कॉलेज में लगे रोजगार मेले के शुभारंभ के मौके पर बुधवार को मेनका गांधी ने मंच से कहा कि आज कल देश में नौकरियां बहुत कम हैं, इसलिए जो भी नौकरी मिलती है उसको ईमानदारी से लेने पहुंच जाइए। उन्होंने कहा यहां 58 कंपनियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिलेगा, इसे गंभीरता से लें। इसलिए की पीलीभीत में मैं कंपनियों को विनती कर करके लाती थी और जिन लड़कों को नौकरी मिलती थी उसमे के 50 फीसदी लोग तो नौकरी के लिए पहुंचते ही नहीं थे। दिल्ली में मैंने अपने दफ्तर में देखा अप्लाई करते थे दो हजार। हम उनमे से चुनेगे 100, इंटरव्यू में आएंगे 30। हम उनमें से चुनेंगे 5 और नौकरी के लिए आएगा एक। मुझे ये अजीब लगता है। आप अगर चुने जाते हैं तो नौकरी के लिए जाइएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+