सुल्तानपुर जेल में कैदियों की मौज, अंदर मिले कारतूस, नोटों की गड्डी और शराब की बोतलें

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में जिला कारागार का एक वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों की सघन तलाशी अभियान के 24 घंटे बाद ही वहां की बैरक का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसने जेल और जिला प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। वायरल वीडियो में देखा गया कि जेल बैरक के अंदर कारतूस, रुपए, दही, मट्ठा और शराब की बोतलें खुलेआम सामने रखी हैं। रायबरेली और बनारस के बाद अब यहां के जेल बैरक का वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस मामले को दबाने में जेल प्रशासन काफी कोशिश कर रहा है।

liqour bottles, catridges and cash found inside sultanpur jail

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर जेल की बैरक का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ वैसे ही जेल के अंदर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जेल के अधिकारी उस समय बंदियों को दूसरे जिले ट्रांसफर करने में जुटे थे। ऐसे में जब अधिकारियों को इस बात की खबर लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

चौंकाने वाला बात ये है कि सोमवार को जिला जज तनवीर अहमद, सीजेएम आशारानी, डीएम सी इंदुमती व पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी के साथ जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया था। करीब दो घंटे के निरीक्षण के बाद जिला जज ने जेल अधीक्षक को जेल में बंदियों को मिलने वाली जरूरी व्यवस्था मुहैया कराने के साथ ही खान-पान पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उनके जाते ही इस वीडियो के सामने आने के बाद जेल के अधिकारियों की नींद उड़ गई। फोटो में देखा जा सकता है कि जेल में कैदियों की मौज है।

डीएम ने जांच कमेटी गठित की
सुल्तानपुर जिला कारागार में पैसा, शराब और असलहे के वायरल वीडियो का मामले में जिलाधिकारी इंदुमती ने जांच कमेटी गठित की। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर वायरल वीडियो की पहले पुष्टि की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला कारागार से वायरल वीडियो की रिपोर्ट शासन को भेजी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+