श्रीनगर उपचुनाव: 38 केंद्रों पर पुनर्मतदान में पड़े महज 709 वोट

38 मतदान केंद्रों पर गुरुवार को हुए पुनर्मतदान में 35169 रजिस्टर्ड वोटरों में से महज 709 ने वोट डाले।

श्रीनगर। श्रीनगर-बड़गाम संसदीय सीट के 38 मतदान केंद्रों पर गुरुवार को हुए पुनर्मतदान में 35169 रजिस्टर्ड वोटरों में से महज 709 ने वोट डाले। पुनर्मतदान में महज 2 फीसदी वोट पड़े हैं। शुरुआती छह घंटों में सिर्फ 519 वोट ही पडे। सभी मतदान केंद्र दिनभर सूने रहे। पुनर्मतदान के दौरान किसी तरह की हिंसा की घटना की कोई खबर नहीं है। इस सीट पर पुनर्मतदान के बाद कुल 7.13 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है।

श्रीनगर उपचुनाव: पुनर्मतदान में पड़े महज 709 वोट

इस सीट पर रविवार को हुए उपचुनाव में भयंकर हिंसा हुई थी। इसके बाद 38 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश चुनाव आयोग ने दिया था। प्रशासन ने रविवार को हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए बडगाम जिले में हो रहे पुनर्मतदान में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 20,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए। इनमें से 16 मतदान केन्द्र चादूरा, आठ बडगाम, पांच बीरवाह, एक खान साहिब और आठ चरारेशरीफ में हैं। मतदान केन्द्र श्रीनगर में 30 स्थानों या इमारतों में स्थित हैं।

रविवार को उपचुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा ने मतदान प्रभावित किया था। सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हुई थी जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। रविवार को सात फीसदी वोट पड़े थे। अधिकारियों के मुताबिक, 70 प्रतिशत मतदान केन्द्रों को मतदानकर्मी हिंसा के कारण छोड़कर चले गये थे। इन खबरों के बाद चुनाव आोग ने 38 केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+