पाक-अफगानिस्तान में भूकंप से हिली कश्मीर घाटी

इस्लामाबाद/श्रीनगर। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और पापउ न्यू गिनी में मंगलवार को भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई। वहीं न्यू गिनी में तीव्रता 6.0 रही। भूकंप के झटके कश्मीर में भी महसूस किये गये। भूकंप उस वक्त आया, जब रमजान की सहरी के लिये लोग उठे थे। हालांकि कहीं से भी जान और माल की हानि की खबर नहीं है।

पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान सीमा क्षेत्र में जमीन के अंदर 189 किमी अंदर था। भूकंप के झटके पाकिस्तान के पंजाब प्रांत, खबर पख्तूनख्वा और राजधानी इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए। इसके अलावा भूकंप के झटके अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी महसूस किए गए।

वहीं न्यू गिनी में भूकंप का केंद्र कोकोपो, न्यू ब्रिटेन में जमीन से 35 किलोमीटर अंदर था। वहीं अमेरिका के हवाई के हिलो क्षेत्र में भी 5.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये।

लखनऊ विश्वविद्यालय के भूवैज्ञानिक डा. ध्रुव सेन सिंह ने बताया कि अफगानिस्तान में आये भूकंप का केंद्र अगर जमीन में 135 किलोमीटर अंदर होने के बजाये, ऊपर होता, तो झटके भारत में भी महसूस होते। हालांकि यह एक सामान्य घटना है। पृथ्वी पर भूकंप तो हर रोज आते हैं, बस फर्क तीव्रता ज्यादा होने पर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+