जम्मू-कश्मीर में लॉ की छात्रा पर फेंका तेजाब

श्रीनगर। श्रीनगर में एक लॉ यानी विधि की छात्रा पर तेजाब से हमले की खबर है। यह वारदात नौशेरा इलाके में स्थति लॉ कॉलेज के पास हुई है। छात्रा पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वो कॉलेज के पास जा रही थी। दो युवक छात्रा के करीब आये और तेजाब फेंका और वहां से फरार हो गये।

acid attack

श्रीनगर के नौशेरा इलाके में स्थ‍ित इस लॉ कॉलेज में देश भर से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। पीड़‍ित लड़की का नाम सायरा नज़ीर बताया जा रहा है, जो अलोची बाग की रहने वाली है। घटना के तुरंत बाद सायरा को एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका ट्रीटमेंट चल रहा है। सायरा नज़ीर की उम्र लगभग 23 वर्ष है।

हमलावरों की धरपकड़ के लिये निकली टीम

श्रीनगर पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिये भेज दी है। टीम अगल-अलग जगहों पर दबिश डाल रही है।

मारुति कार से आये थे हमलावर

पुलिस के अनुसार हमलावर मारुति कार में सवार होकर आये थे। कार के पीछे के शीशे पर 'मनसा' नाम का पोस्टर चस्पा था। पुलिस ने धारा 136 के तहत एफआईाअर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने दो मोबाइल नेबर 9596770587 और 9596770867 जारी करते हुए जनता से अपील की है कि अगर इस केस से संबंध‍ित कोई भी सुराग मिले तो कृपया पुलिस को इन नंबरों पर कॉल करके बतायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+