जम्मू-कश्मीर के लेह में तापमान शून्य से 17 डिग्री नीचे

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर का लेह शहर रात को सर्वाधिक ठंडा रहां। यहां रात का तापमान शून्य से नीचे 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, "यह लेह में इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान है।"

घाटी के अन्य स्थानों की भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य में कारगिल शहर दूसरी सबसे सर्द जगह रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.2 डिग्री, पहलगाम में शून्य से नीचे 7.6 डिग्री तथा गुलमर्ग में शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर और इसके आसपास मौजूद अधिकांश नल और जलस्रोत सुबह में जमे हुए थे। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में शुष्क और सर्द स्थिति बनी रहेगी, जिससे रात्रि के तापमान में और गिरावट आएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+