जम्मू और कश्मीर के रियासी में सेना की गाड़ी गिरी, 9 जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के रियासी स्थित करवारा गांव में नेशनल हाईवे 1 सी के पास सेना की गाड़ी गिर जाने से सेना के 9 जवान घायल हो गए। सभी जवानों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

इससे पहले आज सुबह राज्य के डोडा स्थित थथरी में गाड़ी गहरी घाटी में गिरने के बाद 2 लोग मारे गए और 4 घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications