पाकिस्तानी रेडियो पर भड़काऊ भाषण देने के चलते हुर्रियत नेता गुलाम अहमद दार हिरासत में

श्रीनगर, 03 मार्च। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के वाइस चेयरमैन गुलाम अहमद दार उर्फ गुलजार के खिलाफ श्रीनगर के डेप्युटि कमिश्नर ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुलाम अहमद दार के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है, उन्होंने पाकिस्तान के रेडियो चैनल पर आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषण दिया था। दार के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। दार को 28 फरवरी को बाटामलू पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया है।

jk

कट्टरपंथी नेता और हुर्रियत कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष गुलाम अहमद डार के खिलाफ पीएसए के तहत केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के बाद उ्हें श्रीनगर की जेल ले जाया गया है। अधिकारियों के अनुसार डार हुर्रियत नेता सैयदअली शाह गिलानी के करीबी हैं। वह हुर्रियत के प्रवक्ता भी थे। डार श्रीनगर, बारामुला और पट्टन में अलगाववादियों का एक नेटवर्क तैयार करने की साजिश रच रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार डार बारामुला के करीरी का रहने वाला है और पिछले कुछ साल से वह बटमालू श्रीनगर में रह रहा था। उसके खिलाफ बटमालू पुलिस स्टेशन में कई केस दर्ज हैं। उसकी गतिविधियों को देखते हुए श्रीनगर पुलिस ने उसके खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया और उसे श्रीनगर की सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+