बर्फबारी ने LOC पर मचाई भयंकर तबाही, अलर्ट जारी
जम्मू। पिछले दो दिनों से जम्मू कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। भारी बर्फबारी के कारण जहां मौसम का रुख बदल गया है वहीं सरहद पर भयानक तबाही भी मच गई है, हालांकि इस बर्फबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन खबरों के मुताबिक भारी बर्फबारी के कारण कई इलाकों में फेनसिंग को काफी नुकसान पहुंचा है।

फेनसिंग को क्षति पहुंचने से हमारी सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा भी बढ़ गया है, ऐसे में सेना को और ज्यादा एहतियात बरतना पड़ रहा है। वहीं सेना ने इसे लेकर चेतावनी जारी कर दी है। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं जब सीमा पर लगे फेनसिंग को बर्फबारी ने नुकसान पहुंचा है। लगभग हर साल ऐसी स्याथिति बन ही जाती है।
सेना अभी इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाई है कि कितने हिस्सों के बाड़े को नुकसान पहुंचा है। बर्फबारी के कारण उंचे स्थानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हर साल बर्फबारी के कारण तारबंदी का टूटना सेना के लिए परेशानी खड़ा करता है। आतंकी ऐसे ही मौकों की तलाश में लगे रहते हैं और मौका पाते ही घुसपैठ कर बैठते है। ऐसे में सेना के जवानों ने चौंकसी बढ़ा दी है। वो आतंकियों को कोई ऐसा मौका नहीं देना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications