भगवान को भी धोखा दे गया इंसान, चढ़ावे में चढ़ाए 43 किलो नकली सोना

भागवान के भक्त ने उनके साथ ही धोखाघड़ी कर ली। आरटीआइ के तहत मिली जानकारी के मुताबिक वैष्णो देवी दरबार में भक्तों ने 43 किलो सोना और लगभग 57 हजार किलो चांदी नकली चढ़ाया। गौरतलब है कि पिछले 5 वर्षों के दौरान भक्तों ने वैष्णो देवी मंदिर में 193.5 किलो सोना और 81,635 किलो चांदी का चढ़ावा चढ़ाया। इन चढ़ावों की जांच से पता चला कि 43 किग्रा. सोना और 57,815 किग्रा. चांदी नकली है।
हलांकि भगवान के साथ की गई इस धोखाधड़ी के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राईन बोर्ड भक्तों को जिम्मेदार नहीं मानते है। उनके मुताबिक भक्त खुले बाजार से सोना व चांदी के आभूषण खरीदते हैं। कोई भी भक्त नहीं चाहेगा कि वो नकली सोना-चांदी चढ़ाए। मिलावट तो बेचने वालों द्वारा की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications