MM Somaya कौन हैं, जिनके घर लाखों की चोरी? 1980 मॉस्को ओलंपिक समेत ये 4 गोल्ड मेडल उड़ा ले गए चोर?

MM Somaya House Theft: भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी एमएम सोमैया के बेंगलुरु स्थित घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर उनके घर से कीमती सामान के साथ देश के खेल इतिहास से जुड़ी कई यादगार उपलब्धियां भी ले गए। चोरी हुए सामान में 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के साथ जीता गया गोल्ड मेडल भी शामिल है। इसके अलावा एशियन गेम्स और चैंपियंस ट्रॉफी में जीते गए पदक भी गायब हैं।

यह घटना बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके के न्यू थिप्पासंद्रा की है। घटना के समय सोमैया अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। आइए विस्तार से जानते हैं...

who-is-mm-somaya-hockey-legend

25 से 28 अक्टूबर के बीच हुई चोरी

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, एमएम सोमैया 25 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे अपने घर से निकले थे। वह 28 अक्टूबर की सुबह लगभग 7:15 बजे वापस लौटे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। बताया गया है कि सोमैया अपने गृह नगर कोडगु गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर घर में कैसे दाखिल हुए और चोरी की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया। साथ ही, चोरी हुए सामान और ऐतिहासिक पदकों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Stolen Medals List: कौन-कौन से मेडल चोरी हुए?

इस मामले में सबसे ज्यादा चिंता 1980 मॉस्को ओलंपिक के गोल्ड मेडल के चोरी होने को लेकर है। यह पदक भारतीय हॉकी के उस ऐतिहासिक सफर की याद दिलाता है, जब भारतीय टीम ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। शिकायत में जिन पदकों के चोरी होने की जानकारी दी गई है, उनमें शामिल हैं...

who-is-mm-somaya-hockey

इन पदकों का महत्व केवल उनकी आर्थिक कीमत तक सीमित नहीं है। ये सोमैया के खेल करियर और भारतीय हॉकी के इतिहास से जुड़ी यादगार उपलब्धियों का हिस्सा हैं।

Who Is MM Somaya: कौन हैं एमएम सोमैया?

एमएम सोमैया भारतीय हॉकी के अनुभवी और चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। वह भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनका खेल करियर भारतीय हॉकी के उस दौर से जुड़ा रहा, जब देश अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। ऐसे में उनके घर से ऐतिहासिक पदकों का चोरी होना खेल जगत के लिए भी चिंता का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+