कौन थीं राधिका यादव? पिता ने जिस टेनिस स्टार को मारी गोलियां, जानिए करियर रिकॉर्ड और रैंकिंग
Who was Radhika Yadav: हरियाणा के गुरुग्राम की 25 वर्षीय राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की 10 जुलाई को उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना गुरुग्राम के सेक्टर-57 में स्थित उनके घर पर हुई। जहां सुबह करीब 10:30 बजे उनके पिता दीपक यादव ने राधिका पर तीन गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल राधिका को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
आखिर क्या रही मौत की वजह (Who was Radhika Yadav)
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह की जांच जारी है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार, राधिका की टेनिस अकादमी को लेकर पिता से अनबन चल रही थी, जो इस खौफनाक वारदात का कारण हो सकती है। पुलिस ने बताया कि राधिका का टेनिस अकादमी चलाना उनके पिता को ठीक नहीं लगता था और दोनों में लड़ाइयां होती रहती थी।

राधिका यादव के टेनिस करियर पर एक नजर
राधिका ने बेहद कम उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था और जल्द ही वह हरियाणा की टॉप डबल्स खिलाड़ियों में शुमार हो गईं। 4 नवंबर 2024 तक, वह अंतरराष्ट्रीय महिला डबल्स में आईटीएफ रैंकिंग में 113वें स्थान तक पहुंच चुकी थीं और उनके नाम 10 इंटरनेशनल रैंकिंग प्वाइंट थे। राधिका हरियाणा में महिला डबल्स की #5 रैंकिंग पर थीं। वह AITA अंडर-18 कैटेगरी में भी टॉप 100 में शामिल रह चुकी थीं, जहाँ उन्होंने 2018 में #75 रैंकिंग हासिल की थी।
देश का नाम कर सकती थीं रोशन
वहीं AITA महिला सिंगल्स में उनका सर्वोच्च रैंक 35 रहा, जबकि डबल्स में वह #53 तक पहुंची थीं। उन्होंने 112 सप्ताह तक AITA महिला डबल्स टॉप 100 में जगह बनाई रखी, जो उनके प्रदर्शन की निरंतरता को बताता है। राधिका यादव उन चंद खिलाड़ियों में से थीं जिन्होंने हरियाणा से AITA टॉप 100 में अपनी जगह बनाई। उनके प्रदर्शन को देखकर यह साफ था कि वह आने वाले समय में देश का नाम रोशन कर सकती थीं।












Click it and Unblock the Notifications