कौन हैं भारत के रोनित कार्की? अमेरिका से खेलते हुए विंबलडन फाइनल में पहुंचे, कब है खिताबी मुकाबला
Who is Ronit Karki: विंबलडन में भारतीय प्लेयर्स का प्रदर्शन निराश करने वाला ही रहता है। विदेशी खिलाड़ी इस क्लासिक टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखरकर धमाका करते हैं। इस बार के सीनियर विंबलडन में यानिक सिनर और कार्लोस अल्कराज के बीच फाइनल में मुकाबला होगा।
इस बीच जूनियर विंबलडन में भारतीय मूल के एक खिलाड़ी का जलवा देखने को मिला है। रोनित कार्की नाकाम इस खिलाड़ी ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। भारतीय मूल से आने वाला यह खिलाड़ी जूनियर विंबलडन में अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

सेमीफाइनल में रोनित ने बुल्गारिया के खिलाड़ी अलेक्जेंडर वासिलेव को पराजित कर फाइनल में एंट्री प्राप्त कर ली। हालांकि रोनित को पहले सेट में पराजय का सामना करना पड़ा था लेकिन अगले दो सेट्स में उनका धमाल देखने को मिला, दोनों सेट जीतकर वह फाइनल में प्रवेश कर गए।
खिताबी मुकाबले के लिए रोनित की भिड़ंत इवान इवानो से होनी है। फाइनल मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा। उस मैच में जीत दर्ज करने वाला खिलाड़ी विंबलडन जूनियर का विनर बन जाएगा। 12वीं क्लास के छात्र रोहित की उम्र महज 17 साल ही हैं। उन्होंने इवेंट में क्वालीफायर मैचों में जीत दर्ज करते हुए यहां तक का रास्ता तय कर लिया।
Ronit Karki का जन्म कहां हुआ
रोनित का जन्म अमेरिका में हुआ था लेकिन उनके पैरेंट्स उत्तराखंड से अमेरिका चले गए थे। रोनित के पिता का नाम त्रिलोक सिंह कार्की और माता का नाम कंचन कार्की हैं और दोनों इंजीनियर हैं। यह परिवार उत्तराखंड के पंगखू जाबका गाँव से ताल्लुक रखते हैं। रोहित खेल अमेरिका के लिए रहे हैं लेकिन भारत में भी उनकी उपलब्धि पर फैन्स को गर्व है।
Ronit Karki का परिवार
रोनित के दादा और ताऊ मुंबई में रहते हैं। रोनित के पिता पढ़ाई करने के बाद अमेरिका चले गए थे। उनका परिवार पढ़ा-लिखा है। पूरा क्रेडिट दादा को जाता है। वह मुंबई में ड्राईवर की नौकरी किया करते थे, बाद में ट्रेवल एजेंसी खोली और अपने तीनों बेटों को उच्च शिक्षा दिलाकर काबिल बना दिया। रोनित का परिवार अब फाइनल मैच का इंतजार कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications