तुम और मोहम्मद शमी दोनों उदास, क्यों नहीं हो जाते एक? सानिया मिर्ज़ा को किसने दी दूसरे निकाह की सलाह
Sania Mirza: टेनिस जगत की सुंदर महिलाओं में सानिया मिर्ज़ा का नाम तो आता ही है। भारत के लिए टेनिस में लम्बे समय तक खेलने वाली सानिया मिर्ज़ा को फैन्स आज भी उतना ही पसंद करते हैं। शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा का मुश्किल दौर भी देखने को मिला।
उन्होंने हर कंडीशन में खुद को संभालने का प्रयास किया है। तलाक के दर्द को भूलने का प्रयास कर रही सानिया मिर्ज़ा कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा करती हैं, जिससे पता चलता है कि उनके जख्म अभी तक भरे नहीं हैं, उनके घावों पर मरहम नहीं लगा है।

बेटे के साथ ख़ुशी के पल बिताने वाली सानिया मिर्ज़ा का नाम मोहम्मद शमी से भी जोड़ने का प्रयास काफी किया गया है। यहाँ तक बातें होने लगी थी कि शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा की शादी मोहम्मद शमी से होने वाले है। हालांकि बाद में सानिया के पिता ने इन बातों का खण्डन किया।
रविवार को सानिया मिर्ज़ा ने चिल मोड में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें वह बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं और कैप्शन में 'सन डैज' लिखा था। उनके अंदाज को फैन्स ने काफी सराहा। तुरंत प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई और उनके चाहने वालों ने कई बातें लिखीं।
Sania Mirza को मिली शादी की सलाह
उनमें से एक ऐसा भी था जिसने फिर से सानिया और शमी की शादी की बात छेड़ दी। इस फैन ने लिख दिया कि सानिया आप और मोहम्मद शमी दोनों ही उदास हैं। क्यों नहीं आप दोनों एक हो जाओ। दोनों को शादी करनी चाहिए। इस तरह इस फैन ने सानिया को दूसरा निकाह करने की सलाह दी।
Sania Mirza के बाद शोएब मलिक ने की फिर शादी
सानिया से शादी करने से पहले शोएब मलिक ने अपनी पत्नी को तलाक दिया था। उसके बाद सानिया से शादी की। सानिया को भी तलाक देने के बाद शोएब मलिक ने तीसरी शादी सना जावेद से कर ली। अब यह शादी कितने दिनों तक चलने वाली है, इसके बारे में कोई नहीं जानता लेकिन शोएब मलिक को लोग अब तक काफी ज्यादा ट्रोल करते हैं और सानिया के साथ खड़े रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications