Wimbledon 2024: कब और कहाँ देखें कार्लोस अल्कराज और नोवाक जोकोविच के बीच लाइव फाइनल मैच?
Wimbledon 2024 Final Live Telecast: विंबलडन पुरुष सिंगल्स में आज एक बहुत बड़ा दिन है। पुरुष कैटेगरी के फाइनल पर सबकी नजर है। गत चैम्पियन कार्लोस अल्काराज और नोवाक जोकोविच के बीच फाइनल मैच है। ग्रास कोर्ट पर दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को हराने का प्रयास करते हुए दिखाई देने वाले हैं।
इस इवेंट में नोवाक सात बार के चैम्पियन हैं। कार्लोस दूसरी बार फाइनल खेल रहे हैं। पिछली बार कार्लोस अल्काराज ने फाइनल मैच जीतकर टाइटल अपने नाम कर लिया था। इस बार भी उनका अब तक का प्रदर्शन काफी धांसू रहा है। एक और टाइटल की उम्मीद की जा रही है।

सेमीफाइनल मैच में कार्लोस के सामने रूस के डेनियल मेदवेदेव थे। पहले सेट में हार का सामना करने के बाद कार्लोस ने बेहतरीन वापसी करते हुए अगले तीन सेटों में डेनियल को पराजित करते हुए फाइनल तक का रास्ता तय कर लिया। लगातार दो विंबलडन सेमीफाइनल में कार्लोस ने डेनियल को हराया है।
जोकोविच ने अपने सेमीफाइनल मैच में इटली के लोरेंजो मुसेत्ती को पराजित किया था। पिछले विंबलडन में भी अल्काराज और जोकोविच के बीच फाइनल में टक्कर हुई थी। दोनों के बीच मुकाबला 4 घंटे से ज्यादा समय तक चला था और अंत में कार्लोस ने ख़िताब अपने नाम कर लिया था। इसी साल कार्लोस ने फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था। अब वह दूसरे टाइटल से महज एक कदम दूर हैं।
कार्लोस अल्काराज और नोवाक जोकोविच के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। दोनों खिलाड़ी तगड़े हैं और एक कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा सकती है। फैन्स इस मैच को लेकर काफी उत्सुक हैं।
जहाँ तक इस मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट की बात है, तो भारतीय फैन्स इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा दूरदर्शन के चैनलों पर भी मुकाबला लाइव रहेगा। डिजनी+हॉटस्टार पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications