'कोई मेरे परिवार पर सवाल उठाएगा तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगी', जब सानिया मिर्जा की आंखों से निकल गए थे आंसू

Sania Mirza old Interview: टेनिस से संन्यास लेने के बाद भी सानिया मिर्जा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा को साल 2024 में अमेरिकी आइसक्रीम कंपनी हेगेन-डाज़ के 'रोज़ प्रोजेक्ट' का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। इसके अलावा उन्हें दुबई स्पोर्ट्स के राजदूत के रूप में भी नियुक्त किया गया है, जिससे दुबई के खेल कार्यक्रमों और आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा।

तलाक ले चुकी हैं सानिया मिर्जा (Sania Mirza old Interview)

शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा नए तरीके से जीवन जी रही हैं। सानिया अपने बेटे इज़हान के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं और अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बना रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सानिया मिर्जा की बायोपिक पर काम चल रहा है, जिसमें उनके जीवन और करियर की कहानी को पर्दे पर उतारा जाएगा।

Sania Mirza 1

देश को लेकर इमोशनल हो गई थीं सानिया

तलाक के बाद से ही भारतीय फैंस सानिया को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनसे देशभक्ति का प्रूफ मांगा जाता था। यह बात सानिया ने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी। हैदराबाद की रहने वाली सानिया मिर्जा ने तब कहा था कि देशभक्ति उनके लिए सबकुछ है। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में सानिया ने कहा था कि यह अनुचित है कि मुझे अपने भारतीय होने को साबित करना पड़ रहा है। यह बेहद दुखद है।

सानिया मिर्जा को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल, साल 2014 में जब सानिया मिर्जा को तेलंगाना का ब्रांड एंबेसडर चुना गया तो इस पर एक नया विवाद शुरू हो गया था। कुछ लोगों ने सानिया मिर्जा को ब्रांड अंबेसडर घोषित करने के राज्य सरकार के फैसले को गलत ठहराते हुए कहा था कि सानिया यहां की नहीं हैं और पाकिस्तान की बहू हैं। जिसके बाद सानिया ने टीवी पर आकर अपनी बात रखी थी।

सानिया ने कहा - मुझे भारतीय होने पर गर्व है

सानिया मिर्जा ने कहा था कि यह अनुचित है कि मुझे अपनी भारतीयता को सही साबित करना पड़ रहा है, चाहे इसका मेरे लिंग से कोई लेना-देना हो, मेरे लिए यह सबसे दुखद बात है। सानिया ने आगे कहा कि अगर कोई मेरी भारतीयता पर सवाल उठाएगा, तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। इस देश में अपना पूरा जीवन बिताने और इस देश को अपना सब कुछ देने के बाद लोग सवाल करते हैं कि मैंने तेलंगाना के लिए क्या किया है। कोई मेरे परिवार पर सवाल उठाएगा तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगी।

सानिया ने कहा था कि मुझे यह साबित करने की क्या ज़रूरत है कि मैं इस देश से हूं? क्या इसलिए कि मेरी शादी दूसरे देश में किसी से हुई है या इसलिए कि मैं एक महिला हूं? मैं इस देश के लिए बहुत जिद्दी हूं और अपने जीवन के अंत तक भारतीय ही रहूंगी। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+