US Open 2023 Novak Djokovic : नोवाक जोकोविच ने 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, बनाया ये रिकॉर्ड
US Open 2023 Novak Djokovic win: यूएस ओपन 2023 में सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। सोमवार को न्यूयॉर्क के फ्लशिंग मीडोज में हुए फाइनल में डेनियल मेदवेदेव ( Daniil Medvedev) को हराकर नोवाक जोकोविच ने अपना चौथा यूएस ओपन पुरुष एकल खिताब जीता है।
इस जीत के साथ इतिहास रचते हुए नोवाक जोकोविच अब सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हो गए हैं। जोकोविच ने सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ दिया है। जोकोविच अब ऑस्ट्रेलिया की पूर्व नंबर वन स्टार खिलाड़ी मारिट कोर्ट की बराबरी कर ली है।

नोवाक जोकोविच के करियर का ये चौथा यूएस ओपन खिताब है, इससे पहले नोवाक जोकोविच ने साल 2011, 2015 और 2018 में जीत हासिल की थी।
फाइनल गेम की बात करें तो जोकोविच ने पहले सेट को 6-3 से जीता। इसके बाद दूसरे सेट में टाई ब्रेकर में जोकोविच ने बाजी मार ली और उन्होंने 7-6 ये सेट अपने नाम कर लिया। आखिरी सेट में 6-3 से जोकोविच ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर ये खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले साल 2021 में जोकोविच यूएस ओपन के फाइनल में डेनियल मेदवेदेव से हार गए थे। लेकिन इस जीत के साथ उन्होंने अपना हिसाब चुकता कर लिया है।
नोवाक जोकोविच ने जीत के बाद ट्विटर पर अपना खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया। नोवाक जोकोविच ने #USOpen के साथ ट्रॉफी लेते हुए अपनी तस्वीर साझा की है।
अपनी इस जीत से 36 साल की उम्र में नोवाक जोकोविच ने दिखा दिया है कि वह अभी अगली पीढ़ी को सबकुछ सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं। जोकोविच ने इसपर कहा, "कभी-कभी मैं खुद से पूछता हूं कि इतना सब कुछ करने के बाद भी मुझे इस स्तर पर इसकी जरूरत क्यों है? मैं कब तक इसे जारी रखना चाहता हूं? निश्चित रूप से मेरे दिमाग में ये सवाल हैं। लेकिन कोई जवाब नहीं है।''












Click it and Unblock the Notifications