सानिया मिर्ज़ा की बहन ने कौन से क्रिकेटर से की शादी? ससुर भी काट चुके वर्ल्ड क्रिकेट में बवाल
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा भारतीय टेनिस जगत में एक बड़ा नाम हैं और उनके बारे में हर कोई जानता है। शोएब मलिक से तलाक होने के बाद सानिया मिर्ज़ा से और ज्यादा फैन्स जुड़े हैं। उनके बारे में हर दिन कोई न कोई अपडेट जानने के लिए फैन्स उत्सुक होते हैं।
तलाक के बाद सानिया को अगर किसी ने सबसे ज्यादा सपोर्ट किया है, तो वे उनके फैन्स ही थे। उनके हर पोस्ट पर फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ सी देखने को मिलती थी। सानिया ने पिछले एक साल में खुद को काफी अच्छी तरह संभाला है और उनके दोस्तों ने भी काफी सहयोग किया है।

अब वह उस ट्रॉमा से बाहर आकर फिर से अपना जीवन मस्त जी रही हैं। सानिया दुबई में अपने बेटे इजहान के साथ रहती हैं। वहां सानिया की टेनिस एकेडमी भी चलती हैं। सानिया मिर्ज़ा की बहन का नाम अनम मिर्ज़ा हैं और उनका भी तलाक हो गया था। बाद में दूसरी शादी हुई।
Sania Mirza की बहन की पहली शादी कब हुई
अनम मिर्ज़ा की पहली शादी हैदराबाद में अकबर राशिद से साल 2016 में हुई थी। यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दो साल बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद अनम मिर्ज़ा ने फिर से शादी की और इस बार उनका दूल्हा बनकर एक क्रिकेटर आया, जिसका नाम मोहम्मद असद्दुदीन है। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है।
असद्दुदीन के पिता के पिता भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर थे और कप्तान भी थे। उनका नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन है, जिनको हर कोई जानता है। अजहरुद्दीन के साथ सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज क्रिकेटर खेल चुके हैं। उनका बेटा असद्दुदीन इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला लेकिन घरेलू क्रिकेट में खेला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने दो मुकाबले खेले हैं।
Sania Mirza के साथ बहन फराह खान के घर रहीं मौजूद
अनम मिर्ज़ा और सानिया मिर्जा को कई बार किसी न किसी मौके पर एक साथ देखा जाता है। हाल ही में बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान के घर भी दोनों गई थीं। फराह और सानिया मिर्ज़ा काफी अच्छी फ्रेंड्स हैं। इस मौके पर सानिया का बेटा इजहान भी मौजूद था।












Click it and Unblock the Notifications