सानिया मिर्जा को सलमान खान ने दिया जबरदस्त गिफ्ट, टेनिस स्टार ने खुद किया सरेआम खुलासा
Sania Mirza: सानिया मिर्जा की जिंदगी को लेकर फैंस की दिलचस्पी सिर्फ टेनिस कोर्ट तक सीमित नहीं है। उनकी निजी जिंदगी, लाइफस्टाइल और दुबई में मौजूद आलीशान घर की झलक भी लोगों का ध्यान खींचती है। हाल ही में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अपने पति परमीत सेठी और दोनों बेटों आर्यमान व आयुष्मान के साथ सानिया के दुबई वाले घर पहुंचीं।
इसी दौरान सानिया के घर और उनकी पसंद से जुड़ी कई दिलचस्प बातें सामने आईं। इस पूरे होम टूर में जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थी घर की एक दीवार पर लगी खास कलाकृतियों की सीरीज

सलमान खान ने दिया सानिया को गिफ्ट
सानिया ने बताया कि करीब 10 फ्रेम में लगी यह खूबसूरत आर्टवर्क उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने गिफ्ट की थी। सानिया ने सलमान से मिले इस गिफ्ट का जिक्र पहले कभी नहीं किया था। ब्राउन इन कलाकृतियों में अलग-अलग एक्सप्रेसिव फिगर्स नजर आती हैं, जो घर की चमक को और ज्यादा बढ़ा देती है।
सानिया के घर में सिर्फ महंगे इंटीरियर और खूबसूरत सजावट ही नहीं, बल्कि उनकी टेनिस से जुड़ी पहचान भी जगह-जगह दिखाई देती है। यहां तक कि घर की शो किचन में ही एक फुल-साइज टेनिस टेबल रखा हुआ है। सानिया ने यह भी बताया कि घर के पिछले हिस्से में एक अलग किचन मौजूद है।
सानिया के बेटे को नहीं है क्रिकेट में दिलचस्पी
सानिया के बेटे इजहान के कमरे में भी उसकी पसंद साफ दिखाई देती है। फुटबॉल थीम वाले इस कमरे में नंबर सात वाली जर्सी का डिजाइन, फुटबॉल, खिलौने, किताबें और ड्रम सेट मौजूद हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर भी साफ़ दिखाई देता है कि इजहान को फुटबॉल खेलना पसंद है, वह क्रिकेट या टेनिस में दिलचस्पी नहीं लेता है।
इस पूरे होम टूर ने सानिया की जिंदगी का वह पक्ष सामने रखा, जो आमतौर पर टेनिस कोर्ट और पब्लिक अपीयरेंस से दूर रहता है। हालांकि घर की कई शानदार चीजों के बीच सलमान खान की ओर से दिया गया आर्टवर्क सबसे खास चर्चा का विषय बन गया।
कितनी है सानिया के घर की कीमत?
रिपोर्ट्स में सानिया मिर्जा के पाम जुमेराह स्थित दुबई विला की अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि, सानिया ने खुद इस प्रॉपर्टी की कीमत सार्वजनिक नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications
