सानिया मिर्ज़ा का फिर से छलका दर्द, भारी मन और जख्मी दिल के साथ बनाया शोएब मलिक को निशाना
Sania Mirza: भारत के लिए पुरुष और महिला कैटेगरी में खेलों में जिन लोगों ने भी देश का नाम किया है, उनमें सानिया मिर्ज़ा का नाम निश्चित तौर पर आता है। एक साल पहले उनके जीवन में एक ऐसा तूफ़ान आया था, जिससे बाहर आने में शायद आज भी उनको मुश्किल होती है।
हालांकि सानिया मिर्ज़ा एक बहुत मजबूत महिला हैं लेकिन कई चीजें ऐसी होती हैं, जो इंसान को अंदर तक तोड़कर रख देती हैं। भले ही दोस्त और परिवार होता है लेकिन दिल पर लगी चोट इतनी जल्दी ठीक नहीं हो सकती। इसे ठीक होने में सालों लग जाते हैं।

शोएब मलिक से तलाक हुए सानिया को एक साल से भी ज्यादा समय हो गया है लेकिन वह दर्द बार-बार उठ जाता है और उनके सोशल मीडिया पोस्ट से स्थिति के बारे में पता चलता है। ताजा मामला भी कुछ यही है। ऐसा लगता है कि उनके जख्म अभी हरे हैं और शोएब मलिक को उन्होंने कोसा है।
Sania Mirza ने दे दिया अपना प्यार
सानिया मिर्ज़ा से अलग होकर शोएब तो काफी पहले ही शादी कर चुके हैं लेकिन भारतीय टेनिस सनसनी ने ऐसा नहीं किया। कहते हैं कि अगर किसी को दिल से प्यार दे दिया होता है, तो वह किसी अन्य इंसान के लिए नहीं आ सकता। सानिया ने अपना प्यार शोएब मलिक को दे दिया है, अब उनके पास किसी अन्य इंसान के लिए प्यार बचा नहीं है, तो वह सिंगल रहकर अपना जीवन बिता रही हैं।
Sania Mirza का दर्द आया बाहर
सोशल मीडिया पर सानिया का दर्द छलका है। ताजा पोस्ट में उन्होंने कहा कि सब कुछ है भी और कुछ भी नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपने फोटोज के साथ एक टेक्स्ट फोटो पोस्ट किया उसमें मार्मिक बात लिखी हुई थी। उसमें उन्होंने लिखा कि तूफान हमेशा तुम्हें नहीं बदलते। कभी-कभी वो सिर्फ ये दिखा देते हैं कि छत कहां से टपक रही है। इसमें उनका दर्द छुपा हुआ है। सानिया के दिल में अब भी दर्द है, जख्म भी है जो सिर्फ उनको ही दिखाई देता है। शोएब मलिक को वह शायद अब तक नहीं भूल पाई हैं।
हालांकि वह अपने पिता और बेटे के साथ मस्ती करती दिख रही हैं लेकिन जिसकी कमी है, उसके बारे में लिख भी दिया कि सब कुछ होकर कुछ भी नहीं है। इस लाइन में ही उन्होंने अपनी बात रखी है। फैन्स उनकी पोस्ट पर खुलकर आए और उनका जमकर समर्थन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications