Sania Mirza: 'जब आप अकेले हों तब,' सानिया मिर्जा की कैसी चल रही है जिंदगी? काम, परिवार और फिटनेस पर दिया अपडेट

Sania Mirza Latest Instagram Story: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी रोज़मर्रा की जिंदगी के कुछ क्यूट और दिलचस्प पल देखने को मिले हैं। भारत की पूर्व टेनिस स्टार इन दिनों दुबई (Dubai) में लेविश लाइफ का आनंद ले रही हैं। इस बीच उनकी निजी जिंदगी ने फैंस और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

सानिया मिर्जा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी अलग-अलग लाइफ के कुछ फोटो शेयर किए हैं, और प्रत्येक फोटो के साथ दिलचस्प कैप्शन दिया है।

sania mirza latest instagram story

काम और परिवार के बीच बैलेंस

सानिया मिर्जा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट की शुरुआत 'Bring Your Kid to Work Day' के साथ की, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के साथ एक प्यारा सा पल शेयर किया है। इन सभी फोटो को देखने के बाद उनके काम और परिवार के बीच एक खूबसूरत बैलेंस नजर आया।

Sania mirza: क्या पता चल गया दुबई में किसे डेट कर रही हैं सानिया मिर्जा? होटल से सामने आई तस्वीर ने खोला राज

दूसरे फोटो में सानिया ने अपनी एक कूल OOTD (आउटफिट ऑफ द डे) तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके एक क्यूट सा लुक के साथ स्टाइलिश लाइफ को देखा जा सकता है।

फिटनेस में सानिया को गहरी दिलचस्पी

इसके बाद टेनिस स्टार ने अपनी फिटनेस की अहमियत को शेयर करते हुए जिम की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी फिटनेस रूटीन की झलक साफ नजर आ रही है। फिर, सानिया ने लिफ्ट में एक सेल्फी भी पोस्ट की, जो एक तरह से इस बात का भी इशारा है कि वे छोटे-छोटे पलों में भी खुशी तलाश लेती हैं।

Sania Mirza: इस भारतीय स्टार के पीछे पड़ीं सानिया मिर्जा की सौतन सना जावेद! सोशल मीडिया से खुला बड़ा राज

इसके बाद सानिया ने एक खास और इमोशनल पल में अपने बेटे द्वारा टूथ फेरी को भेजे गए पहले खत की तस्वीर शेयर की। यह पल हर मां के लिए बहुत खास होता है, और सानिया ने इसे अपने फैंस के साथ शेयर किया।

पोस्ट के आखिर में सानिया मिर्जा ने अपनी सुबह की हाइड्रेशन रूटीन, अपने प्यारे इज़ी (इजहान) के साथ घर जाते वक्त की तस्वीरें और अपने दिन की शुरुआत में कॉफी की अहमियत बताई। उन्होंने ये भी कहा कि काम के बीच में भी छोटे-छोटे प्यारे पल होते हैं, जिनसे जिंदगी खूबसूरत बनती है।

Sania Mirza: दुबई के इस अरबपति से सानिया मिर्जा का है खास कनेक्शन, नेटवर्थ जानकर शोएब मलिक के छूट जाएंगे पसीने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+