Sania Mirza: दुबई के इस अरबपति से सानिया मिर्जा का है खास कनेक्शन, नेटवर्थ जानकर शोएब मलिक के छूट जाएंगे पसीने
Sania Mirza: भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों दुबई (Dubai) में लेविश लाइफ का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उनकी निजी जिंदगी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भारतीय मशहूर हस्ती को इंस्टाग्राम पर आदेल साजन (Adel Sajan) को फॉलो करते हुए देखा गया।
आदेल कोई आम इंसान नहीं बल्कि दुबई में रहने वाले एक मशहूर अरबपति बिजनेसमैन रिजवान साजन (Rizwan Sajan) के बेटे हैं। मिर्जा के इस कदम ने कई लोगों की दिलचस्पी जगाई है, जो भारतीय स्टार के अलग-अलग सेक्टर में मशहूर हस्तियों के बीच मौजूद रिश्तों को उजागर करता है।

दरअसल, सानिया मिर्जा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम की फॉलोइंग लिस्ट में आदेल के नाम ने फैंस को अटकलें लगाने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि आदेल एक सफल बिजनेसमैन नहीं, बल्कि अरबपति रिजवान साजन के बेटे हैं। डान्यूब होम के निदेशक, आदेल ने बहुत ही कम उम्र में अपने परिवार के बिजनेस को संभाल लिया है और आज वे दुनिया भर में एक प्रमुख कारोबारी नाम बन चुके हैं।
ऐसे में फैंस के जहन में सवाल है कि ये सिर्फ एक नॉर्मल इंस्टाग्राम फॉलोइंग है, या फिर दोनों के बीच में कोई खास कनेक्शन भी है? हालांकि, टेनिस स्टार ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में अभी तक चुप्पी साधे रखी है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस का मानना है कि हो सकता है कि दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता हो।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 35 वर्षीय आदेल साजन की कुल संपत्ति लगभग 2 बिलियन डॉलर है, जोकि भारतीय रुपए में लगभग 1660 करोड़ रुपए होती है।
आदेल लग्जरी कारों के शौकीन हैं, उन्हें गाड़ी चलाना बहुत पसंद है और वे अक्सर अनजान जगहों पर अचानक निकल जाते हैं। उनके कार कलेक्शन में फेरारी कैलिफोर्निया, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी स्पीड कन्वर्टिबल, लेम्बोर्गिनी गैलार्डो, रोल्स रॉयस फैंटम और बेंटले फ्लाइंग स्पर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
सानिया मिर्जा के पूर्व पति पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक नेटवर्थ के मामले में आदेल से बहुत पीछे हैं, क्योंकि जनवरी 2024 में शोएब मलिक की नेटवर्थ करीब 228 करोड़ रुपये थी। यह रकम 28 मिलियन डॉलर के बराबर है। वहीं आदिल की नेटवर्थ 1660 करोड़ रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications