'जिससे प्यार हो क्या उससे मोहब्बत का इजहार करना चाहिए', सानिया मिर्जा के सामने बड़ा सवाल

Sania Mirza latest Instagram photos: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक ने 14 साल बाद अपनी शादी खत्म तोड़ दी। उन्होंने 2010 में शादी की थी और साल 2024 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहती है।

सानिया ने शेयर की तस्वीर

तलाक के बाद से ही सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा काफी एक्टिव रहती हैं। सानिया ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इस बीच सानिया को लेकर एक यूजर ने लिखा कि जिससे प्यार हो क्या उससे मोहब्बत का इजहार करना चाहिए? सानिया मिर्जा की लव लाइफ को लेकर भी उनसे लगातार फैंस द्वारा सवाल पूछे जाते रहे हैं।

Sania Mirza 1

साल 2003 में हुई थी पहली मुलाकात

शोएब ने 20 जनवरी 2024 को सानिया के साथ अपने रिश्ते को खत्म करते हुए तीसरी शादी की घोषणा की। अलग हो चुके इस कपल की लव स्टोरी सालों पहले शुरू हुई थी। सानिया और शोएब की पहली मुलाक़ात साल 2003 में हुई थी। उस समय सानिया ने शोएब पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया था। उनकी अगली मुलाक़ात 2009 में ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में हुई थी। यह मुलाक़ात शोएब ने ही तय की थी।

साल 2010 में हुई थी शादी

होबार्ट में हुई मुलाकात से ही सानिया और शोएब के बीच रिश्ता परवान चढ़ने लगा। समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया और दोस्ती से प्यार में बदल गया। कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने पांच महीने तक डेटिंग करने के बाद साल 2010 में भारत में शादी करने का फैसला किया। कई भारतीय प्रशंसक सानिया से पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के कारण नाराज़ थे।

साल 2018 में हुआ इज़हान का जन्म

शादी के बाद सानिया और शोएब को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण सानिया को अक्सर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। साल 2018 में शादी के दस साल बाद इस कपल का एक बेटा इज़हान मिर्ज़ा मलिक हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+