Sania Mirza Fitness Routine: 38 की उम्र में भी बेहद फिट दिखती हैं सानिया मिर्जा, जानिए फिटनेस रुटीन
Sania Mirza Fitness Routine: टेनिस की दुनिया की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सानिया मिर्जा सुर्खियों में बनी रहती हैं। संन्यास लेने के बाद भी वह टेनिस को लेकर एक्टिव रहती हैं। अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सानिया मिर्जा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी जागरुक हैं। वह फैंस से भी लगातार फिटनेस पर ध्यान देने की अपील करती रहती हैं।
38 की उम्र में भी बेहद फिट हैं सानिया (Sania Mirza Fitness Routine)
38 साल की उम्र में भी सानिया मिर्जा काफी फिट नजर आती हैं। वे नियमित तौर पर खुद को कम से कम 5 से 6 घंटे फीजिकल ट्रेनिंग में व्यस्त रखती हैं। क पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के रूप में, उन्हें उच्च स्तर की शारीरिक तंदुरुस्ती बनाए रखने की आवश्यकता रहती थी। संन्यास के बाद भी वह अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तस्वीरें
सानिया मिर्जा नियमित व्यायाम करती हैं, जिसमें योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो शामिल होते हैं। इसके अलावा, उनका आहार भी संतुलित होता है, जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, और स्वस्थ वसा शामिल होते हैं, ताकि उनकी ऊर्जा का स्तर उच्च बना रहे और शरीर को जरूरी पोषण मिले। वह फिटनेस से रिलेटेड तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
डाइट का भी रखती हैं खास ख्याल
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सानिया पर्याप्त नींद लेती हैं, जिससे उनकी त्वचा ताजगी और चमक से भरी रहती है। पर्याप्त नींद, पानी की अच्छी मात्रा, और स्वस्थ आहार त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सानिया अपनी त्वचा की देखभाल के लिए प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करती हैं और नियमित रूप से स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं।
प्रोटीन से भरपूर डाइट
प्रोटीन मांसपेशियों के लिए आवश्यक है, जो किसी भी एथलीट के डाइट का एक अहम हिस्सा होता है। बेसन में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है, जो बेसन की रोटी को इस मैक्रोन्यूट्रिएंट का एक बेहतरीन स्रोत बनाता है। बेसन की रोटी जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करके, एथलीट अपनी ट्रेनिंग को बेहतर तरीके से कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications