ATP Finals: जोकोविच ने छठी बार जीता खिताब, कैस्पर रूड को हराकर बने चैंपियन
सर्बिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने छठी बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। नॉर्वे के कैस्पर रूड को 7-5, 6-3 से फाइनल में हराकर नोवाक जोकोविच ने यह खिताब अपने नाम किया।
ATP Finals win Novak Djokovic: सर्बिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने छठी बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। नॉर्वे के कैस्पर रूड को 7-5, 6-3 से फाइनल में हराकर नोवाक जोकोविच ने यह खिताब अपने नाम किया। इससे पहले साल 2015 में उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया था। अब सात साल बाद एक बार फिर वह एटीपी फाइनल्स में चैंपियन बने हैं।

अब तक जीत चुके हैं छह खिताब
इससे पहले नोवाक जोकोविच ने साल 2008, 2012, 2013, 2014 और 2015 में यह खिताब जीता था। साल 2022 में छठी बार उन्होंने इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। नोवाक जोकोविच के फैंस उनकी इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें फैंस की तरफ से बधाइयां मिल रही है। नोवाक जोकोविच के लिए टेनिस में यह साल काफी अच्छा रहा है।
खिताब जीतकर बेहद खुश हैं जोकोविच
रविवार रात के फाइनल में कैस्पर रूड को 7-5, 6-3 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार एटीपी फाइनल जीतने के बाद नोवाक जोकोविच ने इस पर खुशी जताई। जोकोविच ने मैच के बाद कहा कि सात साल, यह एक लंबा समय होता है, इतने लंबे समय बाद कामयाबी मिलना खुशी का एहसास देता है। इस लंबे इंतजार ने जीत को बेहद खास और मीठा बना दिया है।
जोकोविच के लिए खास है यह जीत
जोकोविच ने कहा कि यह फाइनल था आमतौर पर इन मैचों का फैसला बहुत कम अंतर से होता है। मुझे पता था कि कैस्पर इस मैच में अच्छा खेल रहा था। मुझे लगता है कि हम दोनों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। मुझे लगता है कि कुछ निर्णायक पलों में, जैसे कि पहले सेट के उस 12वें गेम में, मैं वापसी करने में कामयाब रहा, जिस तरह से मैं कोर्ट के पीछे से खेल रहा था उससे मैं बहुत खुश था। यह जीत कई मायनों में मेरे लिए बेहद खास है।












Click it and Unblock the Notifications