पढ़ाई, मॉडलिंग और टेनिस, इस हसीना ने तीनों में मारी बाजी, विंबलडन में बिखेरी चमक

Model Carson Branstine: दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी आर्यना सबालेन्का के खिलाफ अपने पहले विंबलडन मुकाबले में भले ही कनाडा की कार्सन ब्रांसटीन को हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन अपने खेल से उन्होंने विंबलडन में चमक बिखेरने का काम किया। 24 साल की ब्रांसटीन सिर्फ एक टेनिस खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल मॉडल भी हैं।

ब्रांसटीन कर चुकी हैं मॉडलिंग (Model Carson Branstine)

ब्रांसटीन विल्मेहिना मॉडल्स से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने ज़ारा, लुलुलेमन जैसे मशहूर ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने टेनिस करियर की फंडिंग भी मॉडलिंग से कमाई गई पैसों से की है। ब्रांसटीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने कभी अपने माता-पिता से पैसे नहीं मांगे। उन्होंने बताया कि
मैं चाहती थी कि मेरी टेनिस जर्नी पूरी तरह मेरी मेहनत और कमाई से चले।

Carson Branstine 1

खाना डिलीवर का भी किया है काम

उन्होंने मॉडलिंग के साथ-साथ खाना डिलीवर करने का काम भी किया। विंबलडन से पहले उन्होंने Uber Eats पर डिलीवरी की थी। टेनिस की दुनिया में उनका सफर आसान नहीं रहा। चोटों की वजह से वो कई साल तक कोर्ट से दूर रहीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के बाद फिर से खेल में वापसी की। 2024 में उन्होंने अपना पहला ITF टाइटल जीता और 2025 की शुरुआत में WTA टूर में भी एंट्री की।

तीन यूनिवर्सिटीज़ से की है पढ़ाई

ब्रांसटीन ने अमेरिका की तीन यूनिवर्सिटीज़ से पढ़ाई की और 'साइटी, एथिक्स एंड लॉ' में डिग्री भी ली है। कॉलेज के दौरान उन्हें कई गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा था। घुटने और कूल्हे की सर्जरी तक करानी पड़ी। उन्होंने खुद बताया कि वह पांच साल तक चोटों की वजह से कोर्ट से दूर रहीं। लेकिन 2024 में उन्होंने वापसी की और पहला ITF खिताब जीता। इसके बाद 2025 में WTA में डेब्यू किया और अब विंबलडन के पहले राउंड में पहुंच चुकी हैं।

ब्रांसटीन ने क्वालिफाइंग दौर में फ्रेंच ओपन सेमीफाइनलिस्ट लोइस बॉइसन और अपनी पूर्व डबल्स पार्टनर बियांका आंद्रेस्क्यू को हराकर तहलका मचा दिया था। इस जीत के बाद उन्होंने कहा था कि शायद दुनिया मुझे नहीं जानती, लेकिन मैं जानती हूं कि मैं किसी को भी हरा सकती हूं। मेरा खेल किसी से कम नहीं है और अब मुझे उसे दिखाने का मौका मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+