Jannik Sinner Net Worth: 24 की उम्र में 292 करोड़ की दौलत, US Open 2025 में कर रहे धमाल, कौन हैं यानिक सिनर?
Jannik Sinner Net Worth: दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर (Jannik Sinner) इस वक्त यूएस ओपन 2025 (US Open 2025) में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कोर्ट पर उनके खेल का जलवा तो है ही, लेकिन इसके साथ-साथ उनकी कमाई और नेटवर्थ (Net Worth) भी खूब सुर्खियों में रहती है।
सिनर न सिर्फ ग्रैंड स्लैम जीतकर करोड़ों कमा रहे हैं, बल्कि स्पॉन्सरशिप, ब्रांड डील्स और लग्जरी लाइफस्टाइल के चलते भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है- आखिर वर्ल्ड नंबर-1 यानिक सिनर की कुल नेटवर्थ कितनी है?

2024-25 में कमाई का जलवा
अक्टूबर से नवंबर 2024 तक लगातार 13 टूर्नामेंट जीते। सिर्फ इन जीतों से उन्होंने 12 मिलियन डॉलर कमाए।साल 2024 की कुल कमाई 17 मिलियन डॉलर रही। 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर उन्होंने और 2.2 मिलियन डॉलर जोड़े। अब तक करियर प्राइज मनी 40 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुकी है।
टेनिस करियर की बड़ी उपलब्धियां
- 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2024 यूएस ओपन के चैंपियन।
- 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2025 विंबलडन के विजेता।
- अब तक 19 ATP टूर सिंगल्स खिताब जीते।
- जून 2024 में पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 बने।
- जुलाई 2025 में विंबलडन जीतने वाले पहले इटालियन खिलाड़ी।
यानिक सिनर की शुरुआती जिंदगी
यानिक सिनर का जन्म 16 अगस्त 2001 को इटली (Italy) के सैन कैंडिडो (San Candido) शहर में हुआ था। वह साउथ टायरॉल नाम के पहाड़ी इलाके से ताल्लुक रखते हैं, जहां ज्यादातर लोग जर्मन बोलते हैं। बचपन में वह सिर्फ टेनिस ही नहीं, बल्कि स्कीइंग (skiing) में भी जबरदस्त खिलाड़ी थे। यहां तक कि 8 साल की उम्र में उन्हें इटली का नेशनल स्की चैंपियनशिप भी जीतने का मौका मिला। लेकिन 13 साल की उम्र में उन्होंने स्कीइंग छोड़कर टेनिस को अपना करियर बनाने का फैसला किया।
यानिक सिनर की पर्सनल लाइफ
सिनर काफी प्राइवेट नेचर (private nature) के इंसान हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रखते। वह ज्यादातर वक्त ट्रेनिंग और टूर्नामेंट्स में बिजी रहते हैं। टेनिस के अलावा सिनर को फुटबॉल देखने का शौक है और वह एसी मिलान (AC Milan) फुटबॉल क्लब के बड़े फैन हैं। उन्हें वीडियो गेम्स खेलना और म्यूजिक सुनना भी पसंद है। स्कीइंग बचपन से उनका पैशन रहा है, लेकिन अब वह इसे सिर्फ हॉबी (hobby) के तौर पर करते हैं।
यानिक सिनर की नेटवर्थ कितनी है?
सेलिब्रिटी नेट वर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, यानिक सिनर (Jannik Sinner) की कुल नेटवर्थ लगभग 35 मिलियन डॉलर (करीब 292 करोड़ रुपये) आंकी जाती है। उन्होंने यह संपत्ति टेनिस टूर्नामेंट्स में जीत, स्पॉन्सरशिप, ब्रांड डील्स और एंडोर्समेंट्स से बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications