'मेरा बेटा चैंपियन बनकर रहेगा', Paris Olympic में सुमित नागल की एंट्री, क्या पूरी होगी पिता की ख्वाहिश!
Paris Olympics 2024, Sumit Nagal News: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल पेरिस ओलंपिक में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। सुमित नागल ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाइ कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की है। सुमित नागल से भारतीय फैंस को पेरिस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
सुमित नागल ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सुमित नागल ने लिखा कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है। मैंने आधिकारिक तौर पर 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पेरिस ओलंपिक में टेनिस का खेल 27 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा। ओलंपिक में यह सारे मुकाबले वहां होंगे जहां फ्रेंच ओपन का भी आयोजन किया जाता है।

सुमित नागल से होगी उम्मीदें
सुमित नागल लिएंडर पेस (1992-2000) के बाद ग्रीष्मकालीन खेलों के लगातार संस्करणों में एकल स्पर्धा में जगह बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। पेस ने 1996 में अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, जो इस आयोजन में भारत का दूसरा व्यक्तिगत पदक था। नागल इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में पुरुष एकल में भी भाग लिया था जहां वह दूसरे दौर में दूसरे वीरता प्राप्त रूसी डेनियलसे हार गए थे।
पिता को भरोसा
सुमित नागल की सफलता में उनके पिता का बड़ा हाथ रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान सुमित नागल के पिता ने भरोसा जताया था कि उनका बेटा टेनिस चैंपियन बनकर रहेगा। सुमित के पिता नागल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि बचपन में ही उन्हें अपने बेटे के अंदर एक अलग प्रतिभा नजर आई थी। 15 साल पहले हरियाणा में सुमित ने टेनिस में कमाल किया था।
बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए आए थे दिल्ली
सुमित नागल के पिता ने बताया था कि हरियाणा में सुविधा नहीं होने कारण वह अपने बेटे को लेकर अच्छी कोच की तलाश में दिल्ली आ गए थे। यहां वह सुमित को नागलोई से पश्चिम विहार स्टेडियम में लेकर जाते रहे। जहां कभी कहीं भी उनको बेहतर कोच होने की जानकारी मिलती थी। वह अपने बेटे को वहीं से ट्रेनिंग दिलाने लगते थे।












Click it and Unblock the Notifications