French Open Prize Money: फ्रेंच ओपन के विनर को मिलेगी कितनी प्राइज मनी? कब और कहां देखें लाइव मुकाबला
French Open 2025 Prize Money: फ्रेंच ओपन की पुरुष कैटेगरी में रविवार को एक नया चैप्टर लिखा जाएगा। इसमें इस साल का नया चैम्पियन मिल जाएगा। महिला वर्ग का फाइनल बीते शनिवार को हुआ था। इसमें अमेरिका की 21 वर्षीय महिला कोको गॉफ ने जीत दर्ज कर इतिहास रचने का काम किया था।
आज पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसे लेकर हर कोई उत्साहित है क्योंकि लाल बजरी पर चैम्पियन बनना आसान काम नहीं होता है। लाल बजरी का बादशाह राफेल नडाल को कहा जाता है लेकिन वह तो अब इस खेल को अलविदा कह चुके हैं।

स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज चैम्पियन बनने के लिए आज कोर्ट पर उतरेंगे और उनका सामना इटली के जैनिक सिनर से होना है। दोनों ही धाकड़ प्लेयर्स हैं लेकिन अल्कराज का पलड़ा भारी कहा जा सकता है, पिछले साल भी अल्कराज ने ही फ्रेंच ओपन जीता था।
French Open विनर को कितनी प्राइज मनी
फाइनल मैच में जीत दर्ज कर ट्रॉफी उठाने वाले प्लेयर को एक मोटी राशि बतौर इनाम मिलने वाली है। यह रकम इतनी बड़ी है, जो आईपीएल जीतने वाली टीम को भी नहीं मिलती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है किफ्रेंच ओपन में कितना पैसा है। इस साल जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी को 2 लाख 55 हजार यूरो मिलने हैं। इस रकम को भारतीय करेंसी में बदला जाए, तो करीबन 25 करोड़ रुपये बैठते हैं। महिला वर्ग में भी इतनी राशि मिली थी। फाइनल में हारने वाले प्लेयर को भी 12 करोड़ से ज्यादा राशि मिलेगी।
French Open Final कब और कहां देखें
भारतीय समय के अनुसार फ्रेंच ओपन का फाइनल मुकाबला शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। मुकाबला पेरिस के रोलैंड गैरोस के कोर्ट फिलिप चैटियर पर खेला जाएगा। भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
French Open Final कौन जीतेगा
वैसे तो कार्लोस और सिनर दोनों ही धांसू प्लेयर हैं और कड़ी टक्कर भी देखने को मिल सकती है लेकिन चुस्ती, फुर्ती और फॉर्म को देखते हुए कार्लोस अल्कराज का पलड़ा इस मुकाबले में भारी माना जा सकता है, वह लगातार दूसरी बार चैम्पियन बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications