क्या सानिया मिर्ज़ा के बेटे के पास है पाकिस्तानी पासपोर्ट? कैसे मिलती है भारत में एंट्री, चौंकाने वाली जानकारी
Sania Mirza Son Passport: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा तलाक के बाद दुबई में रहती हैं, शादी शोएब मलिक से हुई थी लेकिन अब दोनों अलग हैं। पाकिस्तानी पति से अलग होने के बाद भी उन्होंने भारत से बाहर रहने का ही फैसला लिया। सानिया अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं।
सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक का बेटा इजहान दुबई से ही स्कूली शिक्षा पूरी कर रहा है। इस बीच बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तानी पिता और भारतीय माँ की सन्तान होंने के नाते इजहान के पास किस देश का पासपोर्ट होगा। क्या पाकिस्तान की तरफ से पासपोर्ट मिला है।

इस सवाल का जवाब जानने के लिए भारतीय संविधान में निर्धारित प्रावधान को देखना होगा। संविधान में किस इंसान को नागरिकता या पासपोर्ट देना निर्धारित है, यह देखना होगा। पाकिस्तान के भी कुछ नियम और कायदे हैं। उसके बाद ही पासपोर्ट की प्रक्रिया होती है।
भारत के संविधान के अनुसार जिस बच्चे की मां या पिता में से कोई एक भारतीय हो, उसे नागरिकता मिल सकती है। 1 जुलाई 1987 के बाद भारत में पैदा हुआ बच्चा यहाँ की नागरिकता का हकदार होता है। ऐसे में उस बच्चे के पास पासपोर्ट भी भारत का ही होता है।
Sania Mirza के बेटे का जन्म भारत में हुआ
इजहान का जन्म भारत में हुआ था, हैदराबाद में 2018 में जन्म हुआ था। उस हिसाब से वह पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारत का पासपोर्ट रखने के हकदार हो जाते हैं। अगर पाकिस्तानी पासपोर्ट होता है, तो भारत से कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिलता, क्योंकि भारत में दो देशों की नागरिकता का कोई प्रावधान नहीं है।
Sania Mirza के बेटे के पास कौनसा पासपोर्ट?
खबरें तो यहां तक आई थी कि पाकिस्तानी ऑथोरिटीज ने सनिया मिर्जा और शोएब मलिक के बेटे को नागरिकता देने के लिए सरकार को मना कर दिया था। हालांकि सानिया मिर्ज़ा ने कभी इस बारे में कोई चर्चा नहीं की। इससे यही पतालगता है कि इजहान के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट नहीं है बल्कि भारतीय पासपोर्ट से ही ट्रेवल होता है और दुबई में भी एंट्री मिलती है। सानिया मिर्ज़ा के पास दुबई में गोल्डन वीजा है, जो लम्बी अवधि के लिए रहने की अनुमति देता है।












Click it and Unblock the Notifications