मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक पहुंच गई इस खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड, पूछा ऐसा सवाल कि सब रह गए हैरान

Ben Shelton Video viral: अमेरिकी टेनिस स्टार बेन शेल्टन (Ben Shelton) और उनकी गर्लफ्रेंड ट्रिनिटी रोडमैन (Trinity Rodman) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। US Open 2025 में Pablo Carreno Busta को सीधे सेटों में हराने के बाद जब बेन शेल्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो माहौल अचानक मजेदार हो गया। इसकी वजह उनकी गर्लफ्रेंड का सवाल था।

गर्लफ्रेंड ने पूछा मजेदार सवाल (Ben Shelton Video viral)

बेन शेल्टन की गर्लफ्रेंड ट्रिनिटी रोडमैन एक प्रोफेशनल सॉकर प्लेयर हैं और US महिला सॉकर टीम की अहम सदस्य मानी जाती हैं। वह इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं। उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में पूछा कि आज 135 से तेज सर्व क्यों नहीं कर पाए? सवाल सुनते ही बेन शेल्टन का चेहरा लाल हो गया। उन्होंने मुस्कुराते हुए मीडिया पर्सन से कहा कि आपने उसे सवाल क्यों दिया?

Ben Shelton 1

जानिए खिलाड़ी ने दिया क्या जवाब

इस पर मीडिया का जवाब भी मजेदार था। मीडिया ने कहा कि यह बॉस का आदेश है! इसके बाद 22 साल के इस टेनिस स्टार ने शरमाते हुए जवाब देते हुए कहा कि बाहर काफी ठंड थी, इसलिए शायद यही वजह रही। मैं खास स्पॉट्स को हिट करने पर ध्यान दे रहा था, लेकिन वो सही से नहीं हो पाया। अगली बार इस पर काम करूंगा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

ऐसा रहा मैच का हाल

बेन शेल्टन ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और बूस्टा को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई। उनकी सर्विस और अटैकिंग गेम देखने लायक था। कोर्ट पर इंटरव्यू में बेन शेल्टन ने न्यूयॉर्क की ऑडियंस को धन्यवाद दिया और कहा कि यह शहर कभी नहीं सोता। यहां का एनर्जी लेवल कमाल का है। ये टूर्नामेंट पूरी तरह फैंस के लिए है। आप सबका शुक्रिया, मेरा सफर अभी खत्म नहीं हुआ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+