ऐतिहासिक 21वीं ग्रैंड स्लेम जीत के बाद भावुक हुए नडाल, फेडरर ने भी इमोशनल मैसेज लिखा

नई दिल्लीः राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी जीत को "मेरे करियर के सबसे भावनात्मक में से एक" करार दिया है। स्पैनियार्ड स्टार ने डेनिल मेदवेदेव से दो सेटों से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अगले तीन सेटों में जीत हासिल की जिसके चलते इस मैच में 5 घंटे और 24 मिनट का समय लगा और यह इतिहास का दूसरा सबसे लंबा ग्रैंड स्लैम फाइनल बन गया।

35 वर्षीय महान नडाल ने अपना 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और अब रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच की तुलना में उनके पास बिग थ्री में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम हो चुके हैं।

सबसे भावनात्मक मैचों में से एक था- नडाल

सबसे भावनात्मक मैचों में से एक था- नडाल

रविवार को मिली 2-6, 6-7 (5), 6-4, 6-4, 7-5 की जीत के साथ नडाल इतिहास के चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने खेल के सभी चार प्रमुख खिताब कम से कम दो बार जीते।

नडाल ने 5 घंटे, 24 मिनट के फाइनल में मेदवेदेव की की प्रशंसा की। नडाल इससे पहले पुरानी पैर की चोट के साथ काफी समय से एक्शन से बाहर थे। चोट भी ऐसी जिसका इलाज किया जा सकता है लेकिन ठीक नहीं किया जा सकता है। उन्होंने COVID-19 को भी मात दी।

नडाल ने मेदवेदेव को बधाई देने के साथ कहा "यह मेरे टेनिस करियर के सबसे भावनात्मक मैचों में से एक था और आपके साथ कोर्ट साझा करना एक सम्मान है, इसलिए भविष्य में शुभकामनाएं।

ये एक जादुई वापसी है-

ये एक जादुई वापसी है-

नडाल ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे यह भी नहीं पता कि क्या कहना है दोस्तों। मेरे लिए, यह बहुत ही आश्चर्यजनक है। ईमानदारी से कहूं तो, डेढ़ महीने पहले, मुझे नहीं पता था कि मैं वापस आ पाऊंगा या नहीं। फिर से टेनिस खेल रहा हूं और आज मैं यहां आप सभी के सामने इस ट्रॉफी के साथ हूं, और आप नहीं जानते कि मैंने यहां रहने के लिए कितना संघर्ष किया है। मैं आपको धन्यवाद देता हूं जो मेरे यहां आने के बाद से मुझे जो समर्थन मिला है, आप अद्भुत हैं।"

 रोजर फेडरर ने भी लिखा भावुक मैसेज-

रोजर फेडरर ने भी लिखा भावुक मैसेज-

रविवार को 21 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले स्पैनियार्ड के पहले व्यक्ति बनने के बाद रोजर फेडरर ने अपने 'दोस्त और महान प्रतिद्वंद्वी' राफेल नडाल को एक हार्दिक संदेश भेजा। फेडरर ने कहा कि उन्हें इस युग को नडाल के साथ साझा करने पर गर्व है।

बिग थ्री में नडाल के साथी फेडरर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मुकाबले की तारीफ की और लिखा, "क्या मैच है! मेरे दोस्त और महान प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल को 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले व्यक्ति बनने पर हार्दिक बधाई।"

रोजर फेडरर की बधाई ऐसी रही-

रोजर फेडरर की बधाई ऐसी रही-

फेडरर ने कहा कि कुछ महीने पहले हम दोनों इस बात की तफरी ले रहे थे कि कैसे हम बैसाखी पर चल रहे थे। लेकिन देखों यही तो कमाल है, एक महान चैंपियन को कभी कम मत समझो। आपका अविश्वसनीय काम, लड़ने का कौशल और समर्पण मेरे और दुनिया भर के अनगिनत अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा है।

फेडरर आगे और भावुक हो पड़ते हैं और नडाल को कहते हैं कि, मुझे इस युग को आपके साथ साझा करने पर गर्व है। आपके होने पर ऐसा लगता है और कोशिश करते रहो। यही आपने पिछले 18 वर्षों से मेरे लिए किया है। मुझे यकीन है कि आपके पास आगे और उपलब्धियां हैं, लेकिन अभी के लिए, इसका आनंद लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+