Aryna Sabalenka ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता US Open का खिताब, फाइनल में लगाई शेरनी वाली दहाड़!
US Open, Aryna Sabalenka: टेनिस जगत में दमदार खेल से सभी को प्रभावित करने वाली बेलारूस की आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को हराकर यूएस ओपन (US Open 2025) का महिला सिंगल्स खिताब जीत लिया। यह लगातार दूसरी बार है जब सबालेंका ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है।
फाइनल मैच को किया अपने नाम (US Open, Aryna Sabalenka)
फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला गया। सबालेंका ने यह मैच मात्र 1 घंटा 34 मिनट में जीत लिया। उन्होंने अनिसिमोवा को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (3) से मात दी। इस जीत के साथ सबालेंका ने साबित कर दिया कि मौजूदा दौर में महिला टेनिस में उनका दबदबा कायम है। यह जीत सबालेंका के करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

लगातार दो बार यूएस ओपन जीतकर रचा इतिहास
इससे पहले वह दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और अब लगातार दो बार यूएस ओपन जीत चुकी हैं। खास बात यह है कि सबालेंका 2014 में सेरेना विलियम्स के बाद पहली खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने US Open महिला सिंगल्स का खिताब लगातार दूसरी बार जीता। हालांकि फाइनल में अनिसिमोवा सबालेंका के सामने टिक नहीं सकीं, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान उनका प्रदर्शन शानदार रहा।
खिताब जीतने के बाद हुईं भावुक
उन्होंने सेमीफाइनल तक पहुंचने के सफर में इगा स्वियातेक और नाओमी ओसाका जैसी दिग्गज खिलाड़ियों को मात दी। खिताब जीतने के बाद सबालेंका बेहद भावुक दिखीं। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि इस साल कई बार मैं फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में मैंने मेहनत और संघर्ष का सही फल पाया। लगातार दूसरी बार खिताब जीतना और अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए कोर्ट पर शानदार टेनिस खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं खुद पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications