सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से तलाक के बाद शेयर की पहली पोस्ट, मायूस तस्वीर के साथ लिखी ये बात
Sania Mirza News: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबर सार्वजनिक होने के बाद अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। जो अब वायरल हो रहा है।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी और उनका एक बेटा इजहान मिर्जा मलिक है। सानिया मिर्जा ने 26 जनवरी की आधी रात को इंस्टाग्राम पर एक अपनी मायूस तस्वीर शेयर की और छोटा लेकिन तीखा संदेश लिखा।

सानिया मिर्जा ने इस तस्वीर में शीशे में अपनी ओर देखते हुए एक फोटो शेयर की है। साथ में सानिया ने कैप्शन लिखा है, 'Reflect'। जिसका अर्थ होता है प्रतिबिंबित होना। सानिया की इस तस्वीर पर उनकी दोस्त और डायरेक्टर फराह खान ने भी कमेंट किया है। फराह खान ने लिखा है, 'रिफलेक्शन बहुत अच्छा लग रहा है! आप बेहतर दिख रहे हैं।'
सानिया ने अपने तलाक पर महीनों तक साधी थी चुप्पी
सानिया मिर्जा ने इस मुद्दे पर महीनों तक चुप्पी साधे रखी थी। शोएब मलिक की पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ शादी करने के बाद ये मामला फिर से सुर्खियों में आया। जिसके बाद सानिया मिर्जा के पिता ने तलाक की सार्वजनिक घोषणा की।
सानिया मिर्जा की टीम ने रविवार 21 जनवरी को एक बयान जारी कर पुष्टि की कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दोनों कुछ महीनों पहले ही अलग हो गए थे। उन्होंने फैंस और यूजर्स से किसी भी तरह की अटकलें ना बढ़ाने की गुजारिश की।
सानिया के पिता ने बयान में क्या कहा?
सानिया मिर्जा के पिता ने बयान में कहा, ''सानिया मिर्जा ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उन्हें यह बताने की जरूरत आ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो गए हैं। वह शोएब को उनकी आगे की जिंदगी के लिए बधाई देती हैं। उनके जीवन के इस संवेदनशील दौर में, हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी भी अटकल में शामिल होने से बचें और उनकी गोपनीयता का सम्मान करें।''












Click it and Unblock the Notifications