Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में किन खिलाड़ियों के नाम 1000 रेड पॉइंट्स? जानिए पूरी लिस्ट
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी का आगाज होने के बाद से अब तक हुए सभी सीजन में रेडिंग में प्ल्येर्स ने धमाल मचाने का काम किया है। दर्शकों को फुर्ती से रेड कर अंक लाने वाले खिलाड़ी खासे पसंद आते हैं। रेडर के ऊपर टीम का प्रदर्शन काफी हद तक टिका हुआ रहता है।
रेडिंग में अगर कोई टीम फेल होती है, तो डिफेंस के बल पर काफी कम मुकाबलों में जीत दर्ज होती है। दोनों का संतुलन काफी जरूरी है। विशेषज्ञ रेडर्स का तो प्रदर्शन कोर्ट में कुछ अलग ही दिखाई देता है और उनके आंकड़े भी तेजी से आगे बढ़ते जाते हैं।

प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत 2014 में हुई थी और तब से अब तक कुल आठ खिलाड़ी 1000 रेड पॉइंट्स के जादुई आंकड़े को पार कर चुके हैं। महान भारतीय रेडर प्रदीप नरवाल प्रो कबड्डी इतिहास में 1000 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।
प्रदीप नरवाल को अगर प्रो कबड्डी लीग का सबसे धांसू खिलाड़ी कहा जाए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पीकेएल में कुल 190 मुकाबले खेले थे और 1801 रेड पॉइंट हासिल किये। इससे पता चलता है कि उन्होंने कोर्ट में जाते ही किस तरह हर मैच में तबाही मचाई होगी।
मनिंदर सिंह, राहुल चौधरी, पवन सेहरावत और अर्जुन देशवाल जैसे दिग्गज भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो चुके हैं। जानिए उन सभी खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने PKL में 1000 रेड पॉइंट्स क्लब में जगह बनाई है। पीकेएल में इस तरह का आंकड़ा हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि होती है। जितने भी प्लेयर्स ने यह कारनामा किया है, उनमें आने वाले समय में नए नाम भी शामिल होंगे क्योंकि हर सीजन रेडर्स धमाका करते हैं।
प्रो कबड्डी लीग के टॉप रेडर्स
प्रदीप नरवाल- 1801 पॉइंट्स
मनिंदर सिंह- 1528 पॉइंट्स
पवन कुमार सहरावत- 1318 पॉइंट्स
अर्जुन देशवाल- 1174 पॉइंट्स
नवीन कुमार- 1102 पॉइंट्स
राहुल चौधरी- 1045 पॉइंट्स
सचिन तंवर- 1034 पॉइंट्स
दीपक निवास हुड्डा- 1020 पॉइंट्स












Click it and Unblock the Notifications