Olympics 2024: दुनिया जीतने वाली है ये लड़की और अपने देश में..', विनेश फोगाट के प्रदर्शन पर बोले बजरंग पुनिया
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारत की पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को जीत लिया है। फोगाट ने ये मुकाबला जीतकर महिलाओं के फ्री स्टाइल 50 किग्रा के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। फोगाट के सेमीफाइन में पहुंचने के बाद पूरे भारत की निगाह उनके अगले सेमिफाइनल मुकाबले पर टिकी है।
वहीं भारत के पहलवान बजरंग पुनिया ने विनेश फोगाट के शानदार खेल की जमकर तारीफ की है। साथ ही विनेश फोगाट के साथ हुई घटनाओं को याद करते हुए भारतीय सिस्टम पर जमकर गुस्सा निकाला है।

पहलवान बजरंग पुनिया ने अपने एक्स हैंडल पर हिंदी में ये पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा "विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में चार बार चैंपियन रही और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया। उसके बाद वार्टरफाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराया।"
ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई
इसके साथ ही बजरंग पुनिया ने विनेश फोगाट के साथ हुई पिछली घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा। "मगर एक बात बताऊं, ये लड़की अपने देश में ही लातों से कुचली गई थी। ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी। ये लड़की दुनिया जीतने वाली है मगर इस देश के सिस्टम से हार गई थी।"
हर किसी की आंखें नम हैं
बजरंग पुनिया ने दूसरी पोस्ट भी शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा विनेश की जीत पर समझ नहीं पा रहा हूं कि कैसे रिएक्ट करूं। पहली बार समझ नहीं आ रहा कि हम खुश हो रहे हैं या रो रहे है। सारा भारत इस मेडल की बाट जोह रहा है, हर किसी की आंखें नम हैं।
हमारी ये दुआ है कि बस ये सोना भारत आए
पहलवान पुनिया ने आगे लिखा ऐसा लग रहा है कि जैसे विनेश अकेली नहीं बल्कि वहां पूरे भारत देश की सभी महिलाएं लड़ रही हों। विनेश फोगाट आप सच में ही रिकॉर्ड कायम करने के लिए पैदा हुई हैं। इतनी मुश्किलें झेलने के बाद भी आप अपने लक्ष्य पर आंख गड़ाए बैठी हो। हमारी ये दुआ है कि बस ये सोना भारत आए।
विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में
4 बार की World Champion और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया
उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व World Champion को हराया
मगर एक बात बताऊं,
ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) August 6, 2024
ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई…
जानें बजरंग पुनिया ने पोस्ट में किस घटना का किया है जिक्र
बता दें पेरिस ओलंपिक में अपना डंका बजाने वाली विनेश फोगाट देश के उन शीर्ष पहलवानों में से एक हैं जिन्होंने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महीनों आंदोलन किया था। विरोध- प्रदर्शन के दौरान पहलवानों पर पुलिस के लाठियां भी चली थी। इसी घटना का दर्द बजरंग पुनिया ने बयां किया है।












Click it and Unblock the Notifications