ओलंपिक खिलाड़ी लोलो जोन्स ने लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा- ' बंद करो चिढ़ाना,मैं शादी से पहले सेक्स नहीं करूंगी'

न्यूयार्क, 20 मई। मशहूर ओलंपिक खिलाड़ी और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकीं लोलो जोन्स अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में चौंकाने वाले दुख का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है कि 'उनका पुरुष काफी मजाक उड़ाते हैं क्योंकि उन्होंने शादी से पहले सेक्स ना करने का फैसला कर रखा है।' जोन्स ने अपनी पोस्ट में साफ तौर पर लिखा है कि 'लोग सेक्स वाले उनके फैसले पर कहते हैं कि वो अब बूढ़ी हो रही हैं और अपने इस रवैये के ही कारण एक दिन काफी दुखी रहेंगी क्योंकि वक्त हाथ से निकल जाएगा।'

आठ महीने पुराने रिलेशनशिप का भी जिक्र

आठ महीने पुराने रिलेशनशिप का भी जिक्र

जोन्स ने अपनी पोस्ट में अपने आठ महीने पुराने रिलेशनशिप के बारे में भी खुलासा किया है। जोन्स ने कहा कि 'वो पिछले आठ महीने से एक व्यक्ति के साथ चैट कर रही थीं और इस चैट के दौरान हम काफी करीब भी आ गए थे, वो इंसान शादी और बच्चे की बातें करता तो था लेकिन उसने कभी भी मुझसे मिलने की कोशिश नहीं की।'

 'इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया और अनफॉलो कर दिया'

'इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया और अनफॉलो कर दिया'

लोलो ने आगे लिखा है कि 'वो बहुत सारी बातों से मुझे इंटिमेट होने के लिए हिंट भी देता था लेकिन किसी तरह का कोई वादा नहीं करता था इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया और अनफॉलो कर दिया, जिसकी वजह से मैं बहुत ज्यादा दुखी भी हूं, फिलहाल मैं लोगों से प्रार्थना करती हूं कि वो सेक्स वाली बात को लेकर प्लीज मुझे चिढ़ाना बंद कर दें।'

'वो भी चाहती हैं कि उनकी शादी हो'

'वो भी चाहती हैं कि उनकी शादी हो'

जोन्स ने ये भी लिखा है कि 'वो भी चाहती हैं कि उनकी शादी हो, फैमिली हो और इसके लिए वो दिन रात ऊपर वाले से प्रार्थना भी कर रही हैं लेकिन उन्हें कोई ऐसा अभी तक नहीं मिला जिससे वो शादी करें। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से रोज यही प्रार्थना करती हूं कि या तो वो मुझे मेरे पति से मिलवा दे या फिर वो मेरे दिल में पति की चाहत को खत्म कर दे क्योंकि दोनों एक साथ तो नहीं हो सकते हैं।'

 'अब तुम्हारी जवानी ढ़ल रही है'

'अब तुम्हारी जवानी ढ़ल रही है'

जोन्स ने कहा कि 'मेरी उम्र 39 साल की हो चुकी है और मेरे पुरुष मित्र मेरा मजाक उड़ाकर कहते हैं कि अब तुम्हारी जवानी ढ़ल रही है, अगर शादी नहीं हो रही है तो कम से कम सेक्स की लालसा को तो पूरा कर लो, वरना टाइम निकल जाने पर कुछ हासिल नहीं होगा। जोन्स ने लिखा है कि ये सब बहुत भरे मन से लिख रही हूं।'

'वाह दो दिन पहले मैंने क्या पोस्ट लिखी'

'वाह दो दिन पहले मैंने क्या पोस्ट लिखी'

आपको बता दें कि इस पोस्ट के वायरल होने के दो दिन बाद जोन्स ने फिर से अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो हंसते हुए दिख रही थीं। साथ ही उन्होंने लिखा कि 'वाह दो दिन पहले मैंने क्या पोस्ट लिखी, सच में, मैं धन्यवाद देती हूं उन लोगों का, जिन्हें मेरी पोस्ट पसंद आई और जिन्होंने मेरी बात समझी।'

'मैं इसलिए सफल रहीं क्योंकि मैं कुंवारी हूं'

'मैं इसलिए सफल रहीं क्योंकि मैं कुंवारी हूं'

आपको बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में लोलो ने कहा था कि 'वो ओलंपिक जैसे खेल में इसलिए सफल रहीं क्योंकि वो कुंवारी हैं। मैंने किसी के साथ रिलेशन नहीं बनाए इसलिए मेरा पूरा फोकस मेरे खेल पर रहा और जिसके चलते मुझे फायदा हुआ। आपको बता दें कि लोलो जोन्स एक लोकप्रिय अमेरिकी हर्डलर और बोबस्लेडर हैं। लोलो जोन्स ने कई स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं। इन्होंने 2007 में indoor national titles जीता था। '

विश्व इंडोर चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

इसके बाद इन्होंने 2007, 2008, and 2009 in the 60-meter hurdles और फिर 2008 और 2010 में विश्व इंडोर चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। तो वहीं साल 2021 IBSF World Championships भी उन्होंने अपने नाम की है।

देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+