Year Ender 2024: नीरज चोपड़ा ने रच दिया था इतिहास, दो बार टूटा करोड़ों भारतीयों का दिल
Year Ender 2024: एथलेटिक्स में भारत के सबसे बड़े नामों में से एक नीरज चोपड़ा ने समय के साथ अपने खेल में देश का नाम किया है। इस साल उनका प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन इसे व्यक्तिगत रूप से नीरज ने इसे उम्मीद के अनुरूप नहीं माना है। हालांकि उपलब्धियां नीरज के साथ जुड़ी हैं।
पेरिस ओलंपिक में पूरे देश की निगाहें उनके ऊपर थीं लेकिन वह गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए और सिल्वर के साथ संतोष करना पड़ा। फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम के खिलाफ मैच में नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान के साथ सिल्वर मेडल मिला।

नीरज चोपड़ा का एक थ्रो रहा बेस्ट (Year Ender 2024)
भारतीय स्टार ने अपना एक थ्रो बेस्ट मारा और उसी की बदौलत उनको सिल्वर मेडल जीतने में मदद मिली। उन्होंने 89.45 का बेस्ट स्कोर हासिल किया। अन्य सभी थ्रो इससे ज्यादा नहीं जा पाए। आजादी के बाद एक ही इवेंट में लगातार दो मेडल जीतने वाले वह दूसरे भारतीय पुरुष एथलीट बन गए।
नीरज चोपड़ा एक बड़े इवेंट में भी चूके (Year Ender 2024)
इस साल नीरज चोपड़ा एक और बड़े इवेंट में टाइटल जीतने से चूक गए थे। डायमंड लीग में वह बेस्ट नहीं दे पाए थे। एक सेंटीमीटर के अंतर से वह चूक गए और दूसरे स्थान पर चले गए। इस इवेंट में नीरज का बेस्ट थ्रो 87.86 का रहा। बेल्जियम के ब्रसेल्स में यह इवेंट आयोजित किया गया था।
कोच का साथ भी हो गया अब समाप्त (Year Ender 2024)
इसके अलावा नीरज चोपड़ा के कोच भी अब उनके साथ नहीं हैं। उन्होंने रिटायर होने का निर्णय लिया था। जर्मनी से आने वाले 75 वर्षीय कोच बार्तोनिट्ज ने उम्र को देखते हुए रिटायरमेंट ले लिया और नीरज के साथ उनका काफी लम्बा सफर रहा है। उनके साथ रहते हुए नीरज ने दो बार ओलंपिक मेडल और दो बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप के मेडल अपने नाम किये थे। इनमें एशियन गेम्स का गोल्ड और डायमंड लीग का टाइटल शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications