WWE तक पहुंची संकेत महादेव की फैन फॉलोइंग, John Cena ने इंस्टा पर शेयर की स्पेशल फोटो
शनिवार को वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर (Sanket Sargar) ने भारत को पहला पदक दिलाया।
नई दिल्ली, 1 अगस्त: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर (Sanket Sargar) ने भारत को पहला पदक दिलाया था। संकेत ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडला जीता था। संकेत ने स्नैच के पहले ही प्रयास में 107 किग्रा, दूसरे प्रयास में 111 किग्रा और तीसरे प्रयास में 113 किग्रा वजन उठाया था। वहीं क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 135 KG का वजन उठाया। लेकिन दूसरे और तीसरे प्रयास में वह विफल रहा। उन्होंने कुल 248 किलोग्राम वेट उठाया था।
ये भी पढ़ें- 'पान की दुकान से खर्चा चलाता हूं, लेकिन...', संकेत के सिल्वर जीतने के बाद इमोशनल हुए उनके पिता

जॉन सीना ने जीता दिल
सिल्वर मेडल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर संकेत सरगर के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग तक ने उन्हें शुभकामनाएं दी। अब लिस्ट में रेसलिंग की दुनिया के दिग्गज जॉन सीना (John Cena) का नाम भी जोड़ गया है।
WWE स्टार जॉन सीना भी संकेत के सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनसे काफी खुश नजर आए और उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर संकेत की फोटो शेयर की उन्हें सबसे अलग अंदाज में शुभकामनाएं दीं।
View this post on Instagram

पहले भी कर चुके हैं ऐसा
जॉन पहले भी कई ऐसा कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की फोटो भी अपने इंस्टा पेज पर शेयर की थी। 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की फोटो शेयर की थी, जिस पर चंद मिनटों में 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आए थे।
रेसलिंग में जॉन सीना को 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। 16 बार के चैंपियन के इंस्टा पर 16.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। जॉन कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

पान की दुकान चलाते हैं संकेत के पिता
बता दें कि संकेत स्वभाव से काफी शर्मीले हैं। मुकाबलों के दौरान अपनी टीम के सपोर्ट स्टाफ के अलावा वह अन्य किसी से बात नहीं करते हैं। उनके पिता सांगली में पान की दुकान चलाते हैं। संकेत दुकान में पापा की मदद भी करते हैं। वह चाहते है कि अब उनके पिता आराम करें। संकेत ने इस साल फरवरी में सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में 256 किग्रा (स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा) उठाकर कॉमनवेल्थ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

गोल्ड जीत सकते थे सरगर
संकेत प्रतियोगिता के फाइनल में गोल्ड जीत सकते थे लेकिन फाइनल के दूसरे प्रयास में वो चोटिल हो गए। चोट के बाद भी वह तीसरे प्रयास के लिए आए, लेकिन इस दौरान उनकी चोट और ज्यादा बढ़ गई। बाद जब वह सिल्वर मेडल लेने के लिए पहुंचे, तब उनके हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications