वर्ल्ड चैंपियन का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, हवा में उछली बाइक, देखें वीडियो

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में बाइक रेसिंग के दौरान 6 बार के वर्ल्ड चैंपियन मार्क मार्क्वेज के साथ ऐसा खतरनाक एक्सीडेंट देखने को मिला, जिसे आप भी हैरान रह जाएंगे। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बाइक हवा में उछली हुई दिखी, साथ ही ड्राइवर भी हवा में उछलकर नीचे गिर गया। हालांकि, अच्छी खबर यह रही कि इतना खतरनाक एक्सीडेंट होने के बावजूद भी मार्क की जान बच गई।

यह भी पढ़ें- ये है IPL इतिहास में दो बार 5 विकेट लेने वाला एकमात्र भारतीय गेंदबाज

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो हो रहा वायरल

हुआ ऐसा कि 6 बार के वर्ल्ड चैंपियन मार्क मार्क्वेज की बाइक का वॉर्म अप मैच के दौरान यह हादसा हुआ था। बाइक हवा में उड़ते हुए कई मीटर दूर जाकर गिरी थी और मार्क भी जमीन पर घिसटते हुए चले गए थे। हालांकि वह सुरक्षित तरीके से उठ खड़े हुए और ट्रैक के बाहर की ओर चलने लगे। इस हादसे के कारण मार्क टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग हैरान हैं कि इतना भयानक हादासा हुआ, लेकिन फिर भी ड्राइवर उठ खड़ा हुआ। कुछ लोग इसे चमत्कार जैसे कैप्शन के साथ शेयर भी कर रहे हैं।

काफी दूर तक घिसटते गए मार्क

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ट्रैक पर एक मोड़ पर बाइक का टायर खराब होने के चलते मार्क की बाइक का बैलेंस बिगड़ गया, जिसके बाद वो बाईं तरफ घिसटते चले गए थे मोटर स्पोर्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक टायर की नई केसिंग के चलते राइडर्स को ग्रिप बनाने में दिक्कत हो रही थी। जब यह हादसा हुआ तो बाइक की स्पीड 180 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। मार्क अभी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मार्क होंडा के लिए रेसिंग करते हैं।

अनफिट घोषित हुए मार्क

अनफिट घोषित हुए मार्क

हौंडा टीम ने सोशल मीडिया पर एक बयान दिया, जिसमें कहा गया था, "मार्क मार्क्वेज को स्थानीय अस्पताल में और सर्किट स्टाफ और डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद अनफिट घोषित कर दिया गया है।" शनिवार को क्वालीफाइंग के दौरान दो दुर्घटनाओं के बाद, मार्केज को पहले से ही एक भीषण सप्ताहांत का सामना करना पड़ा था। मिगुएल ओलिवेरा ने इंडोनेशियाई मोटोजीपी जीतकर मौजूदा विश्व चैम्पियन फैबियो क्वार्टारो से 2.205 सेकेंड आगे रहते हुए जीत हासिल की, जिन्होंने पोल पोजीशन से शुरुआत की थी। फ्रांसीसी बाइकर जोहान ज़ार्को 3.158 सेकंड आगे समाप्त करते हुए तीसरे स्थान पर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+