ये है IPL इतिहास में दो बार 5 विकेट लेने वाला एकमात्र भारतीय गेंदबाज
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में कई दिग्गज भारतीय गेंदबाज जा चुके हैं और कई अभी भी दम दिखा रहे हैं। इनमें जहीर खान, आशीष नेहरा, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और कई अन्य शामिल हैं। इन गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से कई मजबूत रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज ही तोड़ सका है। उनके अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज आज तक वो रिकॉर्ड नहीं बना पाया है।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

इस भारतीय गेंदबाज के नाम है रिकाॅर्ड
जी हां, यह रिकॉर्ड है आईपीएल में एक मैच में दो बार 5 या इससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। आईपीएल इतिहास में अब तक केवल दो गेंदबाज ही इस रिकॉर्ड को बना पाए हैं। इसमें एक विदेशी और एक भारतीय गेंदबाज शामिल है। बता दें कि जयदेव उनादकट आईपीएल के इतिहास में यह रिकॉर्ड बनाने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने आईपीएल करियर में कुल 86 मैच खेले हैं, जिसमें 30.45 की औसत से 85 विकेट दर्ज किए हैं। इस बीच वह एक मैच में दो बार 5 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं।

जानिए कब किया था
सबसे पहले उनादकट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 10 मई 2013 को पहली बार एक मैच में 5 विकेट लेने का काम किया था। फिर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इसके बाद 6 मई, 2017 को उन्होंने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में दूसरी बार रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पुणे के लिए 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

जेम्स फॉकनर ने भी किया ये काम
उनादकट के अलावा यह रिकॉर्ड बनाने वाले एकमात्र विदेशी गेंदबाज जेम्स फॉकनर हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 27 अप्रैल 2013 और 17 मई 2013 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया।












Click it and Unblock the Notifications