'आप में से कितने लोग हैं, जो हार कर आए हैं', PM मोदी ने क्यों पूछा ओलंपिक खिलाड़ियों से ये सवाल

PM Modi Interaction Olympic Contingent: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 से लौटे भारतीय एथलीटों के साथ बातचीत की है। इसका वीडियो अब पीएम नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। पीएम मोदी ने कहा, ''पेरिस ओलंपिक भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। इस ओलंपिक में देश के लिए जो रिकॉर्ड्स बने हैं, वो देश के कोटि-कोटि नौजवानों को प्रेरणा देंगे।''

पीएम मोदी ने इस दौरान ओलंपिक में मेडल ना जीतने वाले खिलाड़ियों को लेकर खास बात कही। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बात करते-करते अचानक पूछा कि आप लोगों में से कितने खिलाड़ी हारकर आए हैं? जवाब सुनने के बाद पीएम मोदी ने जो खिलाड़ियों से कहा, वो अब वायरल हो रहा है।

PM Modi Interaction Olympic Contingent

ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट ने ओलंपिक में जो किया... PM मोदी ने अब देश की शेरनी बेटी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

जब PM मोदी ने कहा- अच्छा, आप लोगों में से कितने लोग हैं, जो हारकर आए हैं?

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से पूछा,

''अच्छा, आप लोगों में से कितने लोग हैं, जो हारकर आए हैं।'' वहां बैठे कई खिलाड़ियों ने अपना हाथ ऊपर किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने कहा, ''सबसे पहले तो दिमाग में से निकाल दीजिए, कि आप हार करके आए हैं। आप देश का झंडा ऊंचा करके आए हैं। और आप कुछ सीखकर करके आए हैं।''

PM मोदी बोले- खेल ही एक ऐसा क्षेत्र हैं, जहां कोई हारता नहीं है

पीएम मोदी ने कहा,

''खेल ही एक ऐसा क्षेत्र है, दोस्तों जहां, कोई हारता नहीं है, हर कोई वहां जीतता और सीखता है। इसलिए पहले मैं आप लोगों से आग्रह से कहूंगा, इसलिए मैंने जानबूझकर कहा कि, जरा आप लोग हाथ ऊपर करो, लेकिन अच्छा हुआ कि, 80 फीसदी लोगों ने हाथ नहीं उठाया और जिन्होंने हाथ उठाया है, उन्होंने नम्रता की वजह से हाथ उठाया है, विवेक की वजह से हाथ उठाया है लेकिन मैं उन लोगों से भी आग्रह करूंगा कि हमें ये सोचना नहीं है कि हम पीछे रह गए हैं, आप बहुत कुछ सीखकर आए हैं।''

ये भी पढ़ें- '10 वर्ष की उम्र में माँ-बाप मुझे देश को सौंप चले गए,' भावुक ओलंपिक मेडलिस्ट अमन को पीएम ने तुरंत लगाया गले

नीरज चोपड़ा और मनु भाकर पर क्या बोले PM मोदी?

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''ओलंपिक के करीब सवा सौ साल के इतिहास में ये मनु भाकर पहली बेटी हमारी ऐसी है जिसने भारतीय खिलाड़ी के रूप में एकल इवेंट में दो मेडल जीते हैं। हमारा नीरज चोपड़ा पहला ऐसा भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने एकल इवेंट में गोल्ड और सिल्वर जीते हैं। हॉकी में भारत ने 52 साल बाद लगातार दो बार मेडल जीते हैं। अमन ने केवल 21 साल की उम्र में मेडल जीत कर देश को प्रसन्न कर दिया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+