World Championships 2023: आज गोल्ड पर होंगी नीरज चोपड़ा की नजरें, इतने बजे होगा जैवलिन थ्रो का फाइनल

World Athletics Championships: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट में पहली ही कोशिश में फाइनल में जगह बना ली है। नीरज के अलावा भारत के दो और भाला फेंक खिलाड़ी- डीपी मनु (DP Manu) और किशोर जेना (Kishore Jena) ने भी चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई है। तीनों भारतीय थ्रोअर आज फाइनल मुकाबले में अपना दमखम दिखाएंगे।

फाइनल में पहुंचे तीन भारतीय खिलाड़ी
मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट में पहली ही कोशिश में 88.77 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाने वाले नीरज पॉइंट टेबल में इस वक्त सबसे ऊपर चल रहे हैं। इसके अलावा डीपी मनु और किशोर जेना छठे और नौंवे स्थान पर हैं। फाइनल के लिए डीपी मनु ने 81.31 मीटर भाला भेंका था, जबकि क्वालिफिकेशन ग्रुप बी में अकेले भारतीय किशोर जेना ने 80.55 मीटर भाला भेंका था।

neeraj-chopra

फाइनल में नीरज और नदीम के बीच होगी कड़ी टक्कर
फाइनल के लिए नीरज के अलावा पाकिस्तान के अरशद नदीम और चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच ऑटेमेटिक क्वालिफाई कर पाए। अरशद नदीम अपने अंतिम प्रयास में 86.79 मीटर के बेहतरीन थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाडलेच 83.50 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे।

जैवलिन थ्रो इंवेट का फाइनल मुकाबला कब है?
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के भाला फेंक टूर्नामेंट का फाइनल आज, रविवार (27 अगस्त) को खेला जाएगा।

जैवलिन थ्रो इंवेट का फाइनल कहां आयोजित किया जाएगा?
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के भाला फेंक टूर्नामेंट का फाइनल हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित किया जाएगा।

जैवलिन थ्रो इंवेट का फाइनल किस समय शुरू होगा?
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के भाला फेंक टूर्नामेंट फाइनल रात 11:45 बजे शुरू होगा।

जैवलिन थ्रो इंवेट का फाइनल कहां देख सकते हैं?
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के भाला फेंक टूर्नामेंट का भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- जैवलिन थ्रो में होगा रोमांचक मुकाबला, नीरज चोपड़ा के साथ फाइनल में पहुंचे डीपी मनु और किशोर जेना

जैवलिन थ्रो इंवेट का लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगा?
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के भाला फेंक टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+