CWG 2022: सिल्वर जीतने के बाद विकास ठाकुर ने सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में मनाया जश्न, VIDEO वायरल

बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय एथलीटों का जलवा कायम है।

बर्मिंघम, 3 अगस्त: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय एथलीटों का जलवा कायम है। मंगलवार को वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर (Vikas Thakur) ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया। ठाकुर ने मेंस 96 किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। जीत के बाद विकास खुशी से झूम उठे और दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में सिल्वर जीतने का जश्न मनाया। विकास ने अपनी जांघ पर जोर से हाथ मारकर जश्न मनाया। सिद्धू मूसेवाला का ये पसंदीदा स्टाइल था। कई गानों में उनको ये स्टैप करते भी देखा गया है।

ये भी पढ़ें- CWG 2022 : भारतीय बैडमिंटन टीम जीता सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में विकास को भी मिला रजत पदक

मूसेवाला की हत्या के बाद खूब रोए थे विकास

मूसेवाला की हत्या के बाद खूब रोए थे विकास

गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को 29 मई 2022 को मानसा जिले में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला की दर्दनाक हत्या के बाद विकास ठाकुर फूट-फूटकर रोए थे। सिद्धू की मौत से आहत हुए विकास ने दो दिन तक खाना तक नहीं खाया था। कॉमनवेल्थ गेम्स में भी अपने मैच से पहले विकास, मूसेवाले का गाना सुन थे और मुकाबले के दौरान भी उनके गानों के बारे में ही सोच रहे थे।

एथलीट की सच्ची श्रद्धांजलि

एथलीट की सच्ची श्रद्धांजलि

सिल्वर मेडल जीतने के बाद विकास ठाकुर ने अपने बयान में कहा, ''पंजाबी थप्पी मेरी ओर से सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि थी। उनकी हत्या के बाद दो दिन मैंने खाना भी नहीं खाया था। मैं उनसे कभी मिला नहीं, लेकिन उनके गीत हमेशा मेरे साथ रहेंगे। यहां आने से पहले भी मैं वही सुन रहा था। मैं हमेशा उनका बड़ा प्रशंसक रहूंगा।''

रेलवे कर्मचारी के बेटे हैं विकास

रेलवे कर्मचारी के बेटे हैं विकास

विकास ठाकुर रेलवे कर्मचारी बृजलाल ठाकुर के बेटे हैं। विकास बचपन में बहुत शरारती थे और होमवर्क के बाद उन्हें बिजी रखने के लिए उनके घर वालों में उन्हें खेलों में डाला था। विकास के अनुसार, ''मैं अपना होमवर्क जल्दी कर लेता था और कहीं बुरी संगत में न पड़ जाऊं, इसलिए मेरे माता-पिता ने मुझे खेलों में डाला। एथलेटिक्स, मुक्केबाजी में हाथ आजमाने के बाद मैंने भारोत्तोलन को चुना।''

346 kg का वजन उठाकर जीता सिल्वर

346 kg का वजन उठाकर जीता सिल्वर

कॉमनवेल्थ गेम्स में विकास ठाकुर ने 96 किग्रा कैटैगरी में 346 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले 2014 के ग्लास्गो गेम्स में 86 किलो में सिल्वर और 2018 के गोल्ड कोस्ट गेम्स में 94 किलो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। वह कुल 7 बार 2013, 2014, 2015, 2016, 2018, 2019 और 2020 में नेशनल चैंपियन भी रहे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+