टॉप भारतीय MMA फाइटर ऋतु फोगाट की वापसी, कब और कहां होगा मुकाबला?

Ritu Phogat MMA Return: मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship ने भारत की शीर्ष महिला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर ऋतु फोगाट की अगली फाइट की घोषणा कर दी है। उनका सामना 16 नवंबर को होने वाले इवेंट ONE 173 के एटमवेट MMA मुकाबले में इत्सुकी हिराटा से होगा।

भारत की 31 वर्षीय MMA फाइटर की टक्कर जापानी एथलीट की धरेलू जमीन पर होगी। ये उनका इस साल दूसरा मुकाबला होगा और वो जीत की पटरी पर लौटने का भरपूर प्रयास करेंगी। अपने पिछले मुकाबले में उन्हें जापान की ही अयाका मियूरा के खिलाफ फरवरी महीने में हार का मुंह देखना पड़ा था।

ritu phogat

अपनी चर्चित बहनों, गीता फोगाट और बबीता फोगाट, की तरह ही ऋतु ने रेसलिंग में जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता और नेशनल चैंपियन भी रहीं। लेकिन उन्होंने रेसलिंग से किनारा कर MMA खेल में कामयाबी हासिल करने का इरादा लेकर 2019 में डेब्यू किया।

MMA में उतरते हुए फोगाट ने अपनी विरोधी को पहले ही राउंड में धूल चटाते हुए शानदार आगाज किया। उसके बाद की अगली तीन और फाइट्स में उन्हें शानदार जीत हासिल हुई। करियर के पांचवें मुकाबले में उन्हें विवादास्पद रूप से हार का सामना करना पड़ा।

मगर कभी ना हार मानने का जज्बा रखने वाली भारतीय फाइटर ने लगातार तीन जीत दर्ज करते हुए प्रतिष्ठित MMA टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। उन्हें 2021 में हुए फाइनल में थाईलैंड की मशहूर फाइटर स्टैम्प फेयरटेक्स से हार मिली।

रेसलिंग और MMA में अपार सफलता के बाद वो 2022 में शादी के बंधन में बंध गईं और फिर 2024 में बेटे को जन्म दिया। इस दौरान फोगाट MMA से दूर रहीं और फिर 2025 में प्रेरणादायक वापसी की और सभी महिला एथलीट्स को संदेश दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो वैवाहिक जीवन में भी खेल को जारी रखा जा सकता है।

अब उनका सामना नवंबर में एक और जापानी फाइटर से होगा, जिन्होंने 15 अगस्त को आरती खत्री के रूप में एक भारतीय फाइटर को हराकर लय वापस पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+