Lionel Messi: 5 साल की उम्र में पहली मुलाकात...दोस्त की कजिन पर हार बैठे दिल, दिलचस्प है मेसी की Love Story
Lionel Messi Love Story: लियोनेल मेसी, निस्संदेह, इस सदी के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं! अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। मेसी के करियर की तरह उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प और शानदार है, क्योंकि ये कपल बचपन से ही एक साथ हैं। दोनों की पहली मुलाकात करीब 5 साल की उम्र में हुई थी।
मेसी के दोस्त की चचेरी बहन हैं एंटोनेला
मेसी की वाइफ नाम एंटोनेला रोकुजो है। यह कपल पहली बार 90 के दशक में अर्जेंटीना के अपने गृहनगर रोसारियो में मिला था, जब मेसी पांच साल के थे। एंटोनेला मेसी के बचपन के दोस्त लुकास स्काग्लिया की चचेरी बहन हैं।

अक्सर एक दूसरे से होती थी मुलाकात
पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच दोस्ती और भी गहरी होत गई। एक बार मेसी क्लब के लिए खेलते हुए अपने दोस्त (टीम के मिडफील्डर प्लेयर) के घर डिनर पर गए। यहां उनकी मुलाकात उसकी कजिन से हुई जो कोई और नहीं बल्कि एंटोनेला रोकुजो थीं। ये दोस्ती प्यार में बदलती उससे पहले 11 साल की उम्र में मेसी ने अर्जेंटीना छोड़ दिया और बार्सिलोना शिफ्ट हो गए थे।
अचानक दोनों के जीवन में आया नया मोड़
इस दौरान कुछ समय के लिए दोनों की मुलाकात बंद हो गई। दोनों काफी समय तक एक-दूसरे से दूर ही रहे। फिर एंटोनेला के जीवन में एक बड़ा तूफान आया, जिसने दोनों को एक बार फिर एक दूसरे के आमने-सामने लाकर खड़ा कर दिया। इस हादसे में एंटोनेला रोकुजो के एक करीबी दोस्त की कार क्रैश में मौत हो गई थी, जिसके बाद मेसी ने उन्हें सहारा दिया, और यहीं से एक बार फिर दोनों का रिश्ता गहरा होता चला गया।
2008 में रिश्ते को किया सार्वजनिक
2008 में जब उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया, तो परिवार और दोस्तों को कोई आश्चर्य नहीं हुआ, जो कहते हैं कि दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति प्यार हमेशा से थी। दोनों कपल को साल 2012 में एक बेटा हुआ। साल 2017 में लियोनेल मेसी और एंटोनेला रोकुजो ने शादी की थी, जिसे अर्जेंटीना की सदी की सबसे बड़ी शादी के रूप में वर्णित किया गया था।
रोसारियो के आलीशान होटल में हुई शादी
इस कपल ने रोसारियो के एक आलीशान होटल में शादी की, जिसमें फुटबॉल के स्टार दिग्गजों की एक गेस्ट लिस्ट थी।लियोनेल और एंटोनेला के तीन बेटे हैं। उनके पहले बेटे थियागो का जन्म 2012 में हुआ, उनके दूसरे बेटे माटेओ का जन्म 2015 में हुआ और उनके तीसरे बेटे सिरो का जन्म 2018 में हुआ।
दरअसल, मेसी अपने निजी जीवन को बहुत निजी रखते हैं और बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है, इसके बारे में बहुत कुछ नहीं बताते हैं। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि उनकी पत्नी उनके लिए कितनी मायने रखती हैं, तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'सच्चाई यह है कि मैं उनकी हर चीज़ की प्रशंसा करता हूं।'
ये भी पढ़ें- तकरार से शुरू हुआ संजना और जसप्रीत बुमराह का प्यार! बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है दोनों की लव स्टोरी
उन्होंने आगे बताया कि, 'उनमें कई अच्छे गुण हैं, वह हमेशा अच्छे मूड में रहती है; और वह हमेशा समस्याओं का सामना सराहनीय तरीके से करती है। वह बहुत बुद्धिमान महिला हैं जो जीवन के सभी पहलुओं में महान है।












Click it and Unblock the Notifications