'प्लीज मेरी बेटी को लेकर गंदे कमेंट मत कीजिएगा', द ग्रेट खली ने VIDEO शेयर कर फैंस से की अपील
The Great Khali Instagram Video: WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में खली का सॉफ्ट साइड और इमोशनल पहलू दिखाई दे रहा है। खली ने बेटी का वीडियो शेयर करते हुए फैंस से एक खास अपील की है। सोशल मीडिया पर खली का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो (Instagram Video)
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एयरपोर्ट पर अपनी बेटी अवलीन राणा के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनकी बेटी अवलीन थोड़ी उदास दिख रही हैं क्योंकि वह भारत वापस जा रहे हैं।

खली ने फैंस से की अपील
वीडियो के कैप्शन में द ग्रेट खली ने लिखा कि मेरी बेटी अवलीन बहुत दुखी है क्योंकि मैं भारत वापस जा रहा हूं। प्लीज बुरे या गंदे कमेंट ना करें। इस वीडियो में खली के पिता बनने की इमोशनल साइड को महसूस किया जा सकता है और इसे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है।
खली के जाने से बेटी हुई उदास
द ग्रेट खली वीडियो में ब्लैक सूट और ब्लू शर्ट में अपनी कार में बैठते हुए दिख रहे हैं और इस दौरान उनकी बेटी दुखी नजर आ रही है। लेकिन खली अपनी बेटी को सांत्वना देते हुए उसे मनाते हैं और किस करके उसे सुकून देने की कोशिश करते हैं।
जानिए कब हुई थी खली की शादी
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री हरमिंदर कौर से द ग्रेट खली ने साल 2002 में शादी रचाई थी। हरमिंदर कौर ने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अब वह मीडिया से दूर रहकर अपनी निजी जिंदगी जी रही हैं। साल 2014 में द ग्रेट खली और हरमिंदर कौर के घर एक बेटी, अवलीन राणा का जन्म हुआ। खली अपनी बेटी के प्रति अपनी स्नेहभावना और प्यार को अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications