Sania-Shoaib Separation: 'मैं और शोएब मलिक...' आयशा उमर ने तोड़ी चुप्पी, सानिया के लिए कही बड़ी बात
अभिनेत्री आयशा उमर ने अपने और शोएब मलिक के रिश्ते वाले सवाल पर कहा कि 'वो शादी-शुदा हैं और अपनी बीवी संग काफी खुश हैं। मैं सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दोनों का काफी सम्मान करती हूं।'
Sania Mirza And Shoaib Malik: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बारे में पिछले काफी दिनों से कहा जा रहा है कि दोनों की राहें अलग हो गई हैं। दोनों का तलाक हो गया है लेकिन दोनों अपने प्रोफेशनल अनुबंध के कारण इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों के तलाक की वजह अभिनेत्री आयशा उमर हैं, जिनके बारे में पाकिस्तानी मीडिया चीख-चीख कर कह रहा है कि उनका शोएब से अफेयर चल रहा है, मालूम हो कि शोएब और आयशा ने करीब एक साल पहले एक ब्रांड के लिए बोल्डफोटोशूट किया था, जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशन की खबरों से क्रिकेट और ग्लैमर जगत की गलियां पटी हुई हैं।

आयशा उमर ने तोड़ी चुप्पी
पाक मीडिया तो साफ तौर पर कह रहा है कि सानिया-शोएब के रिश्ता टूटने की वजह सिर्फ और सिर्फ आयशा है। फिलहाल तीनों ही लोग इस मामले पर चुप हैं इसलिए इस बात की सच्चाई पूरी तरह से किसी को भी नहीं पता लेकिन अब इस मसले पर पहली बार आयशा उमर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने खुद को शोएब मलिक का दोस्त और शुभचिंतक करार दिया है।

'क्या शोएब मलिक से शादी करने जा रही हैं?
दरअसल एक लाइव सेशन के दौरान उमर से उनके फैंस से सीधे सवाल कर लिया कि 'क्या वो शोएब मलिक से शादी करने जा रही हैं?', आयशा उमर चाहती तो इस सवाल का जवाब ना देतीं या फिर इग्नोर मार देतीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, बल्कि उन्होंने उस फैंस को जो रिप्लाई किया, उसकी चारों और तारीफें हो रही हैं।

'बिल्कुल भी नहीं, वो शादी-शुदा हैं'
उमर ने कहा कि ' जी नहीं, बिल्कुल भी नहीं, वो शादी-शुदा हैं और अपनी बीवी संग काफी खुश हैं। मैं सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दोनों का काफी सम्मान करती हूं, मैं और शोएब एक-दूसरे के बड़े अच्छे दोस्त और शुभचिंतक हैं, हम दोनों एक-दूसरे की काफी रिस्पेक्ट भी करते हैं. ऐसे रिलेशन भी होते हैं दुनिया में।'

वायरल हुआ आयशा उमर का जवाब
आयशा उमर का ये जवाब इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। आयशा की बातों से तो लगता है कि सानिया और शोएब के बीच में सबठीक है। फिलहाल अब हर कोई ये ही उम्मीद कर रहा है कि सानिया-शोएब की ओर से भी जल्द ही इस बाबत कोई बयान सामने आएगा।

'जिंदगी गुलजार है' फेम आयशा उमर
आपको बता दें कि पाकिस्तानी हिट शो 'जिंदगी गुलजार है' फेम आयशा उमर पाकिस्तानी टीवी और फिल्म जगत का खूबसूरत और लोकप्रिय चेहरा हैं। 'मैं हूं शाहिद अफरीदी', 'यलगार' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं आयशा असल जिंदगी में काफी हॉट और बिंदास भी कही जाती हैं।

'द मिर्जा मलिक शो' का ऐलान
गौरतलब है कि सानिया-शोएब ने हाल ही में 'द मिर्जा मलिक शो' का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इसी शो की वजह से तलाक की खबरों पर रिएक्शन नहीं दे रहे हैं। मालूम हो कि सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। वैसे सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। शोएब की पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्धिकी था, सानिया-शोएब साल 2018 में बेटे इजहान के मां-बाप बने थे।












Click it and Unblock the Notifications