Sania Mirza -Shoaib Malik Net Worth: सानिया-शोएब दोनों ही रईस खिलाड़ी, जानिए कौन ज्यादा अमीर?
Sania Mirza -Shoaib Malik Net Worth: पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इससे पहले भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरें काफी दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही थीं। शोएब की शादी से पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर से एक-दूसरे की तस्वीरों को हटा दिया था। सानिया अपने बेटे के साथ इस वक्त इंडिया में हैं तो वही शोएब मलिक पाकिस्तान में।

सानिया-शोएब दोनों ही रईस खिलाड़ी
आपको बता दें कि सानिया और शोएब दोनों अपने-अपने क्षेत्र के धुरंधर हैं और इनकी गिनती दुनिया के रईस खिलाड़ियों में होती है। मालू्म हो कि इंडिया की शानदार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने खेल से सफलता का नया इतिहास लिखा था। caknowledge के मुताबिक हैदराबाद बाला सानिया मिर्जा की कुल नेटवर्थ 25 मिलियन डॉलर यानी करीब 200 करोड़ के आसपास है।
और इसके साथ ही वो एंडोर्समेंट से काफी तगड़ी कमाई करती हैं। वो बहुत सारे ब्रांड की एंबेसडर हैं, जिनसे वो सलाना 25 करोड़ की कमाई कर जाती हैं। फिलहाल वो अब टेनिस कोर्ट में खेलते नहीं दिखती लेकिन फिर भी उन्हें टेनिस अकेडमी की ओर से 3 करोड़ रु की कमाई हो जाती है। उनकी खुद की एक टेनिस अकादमी है।
हैदराबाद और दुबई में आलीशान घर
सानिया लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास दो आलीशान घर हैं। स्पोर्ट्सकीड़ा के मुताबिक उनके पास हैदराबाद और दुबई में आलीशान घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। इसके साथ ही उनके पास लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है। जिसमें ऑडी, मर्सिडीज और BMW जैसे ब्रांडस शामिल हैं।
28 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक
तो वही क्रिकेटर शोएब मलिक की बात करें तो जनाब भी अपनी बेगम की ही तरह रईस हैं।m.dailyhunt के मुताबिक, शोएब के पास 28 मिलियन डॉलर यानी करीब 228 करोड़ रुपये की संपत्ति है और ये भी एंडोर्समेंट से गाढ़ी कमाई करते हैं।
दोनों रईस तलाक वाले मैटर पर चुप क्यों हैं?
ये भी लग्जरी लाइफ जीते हैं और इनके पास भी पाकिस्तान में एक आलीशान घर है और इनके पास भी मंहगी कारों का कलेक्शन है। फिलहाल अपने-अपने क्षेत्र के दोनों रईस तलाक वाले मैटर पर चुप क्यों हैं, ये एक बड़ा सवाल है।
सानिया मिर्जा क्रिकेटर मलिक की दूसरी पत्नी
आपको बता दें सानिया मिर्जा क्रिकेटर मलिक की दूसरी पत्नी थीं। दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी, दोनों को शादी से एक बेटा है। शोएब मलिक ने सानिया से पहले आयशा नाम की पाक महिला से शादी की थी लेकिन सानिया से शादी से पहले उन्होंने उसको तलाक दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications